Lakshadweep vs Maldives Amitabh Bachchan: लक्षद्वीप और मालदीव का मुद्दा गर्माता जा रहा है। एक के बाद एक लोगों समेत बॉलीवुड सेलेब्स इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हर कोई पीएम मोदी और वेकेशन के लिए लक्षद्वीप को सपोर्ट करता दिख रहा है। इस लिस्ट में क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक के नाम शामिल हैं, जो इस मामले पर मुखर होकर अपनी राय रख रहे हैं। इन सबके बीच अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी अपना रिएक्शन दर्ज करवाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पोस्ट को शेयर करते हुए रिएक्शन दिया है।

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की एक पोस्ट पर शेयर किया है। इस पोस्ट को साझा करने के साथ ही उन्होंने उनसे सहमति जताई और बीच की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘वीरू पाजी, ये बहुत सही बात है कि हमारी जमीन के हक में है। हमारी अपनी विरासत सबसे अच्छी हैं। मैं लक्षद्वीप अंडमान गया हूं और वहां आश्चर्यनजक रूप से सुंदर जगहें हैं। यहां तक कि वहां हैरान करने वाले पानी के साथ अंडरवाटर एक्सपीरियंस का अनुभव भी शामिल है। हम भारत हैं , हम आत्मनिर्भर हैं , हमारी आत्मनिर्भरता पे आंच मत डालिए। जय हिन्द।’

वीरेंद्र सहवाग ने क्या किया ट्वीट

इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट के बारे में बात की जाए तो इसमें उन्होंने बीच की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘उडुपी, पोंडी में पैराडाइज, अंडमान में नील और हैवलॉक जैसे कई सुंदर बीच हैं। हमारे देश भर में कई अन्य खूबसूरत बीच हों। भारत में ऐसी कई अनखोजी जगहें हैं, जिनमें कुछ बुनियादी ढांचे के साथ बहुत कुछ बेहतर किया जा सकता है।’ पोस्ट के साथ पूर्व क्रिकेटर ने भारत सरकार को अपनी चीजों में सुधार करके उन्हें प्रमोट करने की बात भी कही और कहा कि इससे अपनी इकॉनोमी को बढ़ावा भी दिया जा सकता है।

मालदीव बॉयकॉट कर रहा ट्रेंड

आपको बता दें कि मालदीव विवाद तब गर्माया जब पीएम मोदी ने लक्षद्वीप से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लोगों से यहां आने का आग्रह किया। इसके बाद उनकी फोटो पर मालदीव के कुछ मंत्रियों द्वारा विवादित टिप्पणी की गई, जिसके बाद से ये मामला गर्माया है। इसके बाद लोग मालदीव की ट्रिप कैंसिल करने लगे और सोशल मीडिया पर बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा। यहां तक कि बॉलीवुड सेलेब्स तक ने मालदीव को छोड़ लक्षद्वीप को प्रमोट किया और पीएम मोदी का समर्थन कर मालदीव को आड़े हाथों लिया।