Raksha Bandhan 2018: जाह्ववी कपूर के बॉलीवुड में कदम रखने के बाद ‘धड़क’ एक्ट्रेस ने lakme fashion week 2018 में रैंप वॉक डेब्यू भी किया। इस दौरान उनके रैंप वॉक शो में बहन खुशी कपूर और कजिन अंशुला भी उन्हें चियर करने पहुंची थीं। ऐसे में भाई अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बहनों और भाईयों (कजिन) को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में तस्वीर है जो कि लैक्मी फैशन वीक के दौरान ली गई है। तस्वीर में अंशुला और खुशी नजर आ रहे हैं।
अंशुला और खुशी जाह्नवी के शो को देखने पहुंची थीं तभी की ये तस्वीर है। इसे शेयर करते हुए ‘की एंड का’ एक्टर कैप्शन में लिखते हैं- ‘द रियल शो स्टॉपर!!! प्लीज साइड हो जाओ… सोनम कपूर, रेहा कपूर हर्षवर्धन कपूर, जाह्नवी कपूर, मोहित मारवाह और शनाया कपूर। हमारी फैमिली से 2 नई फैशन रिबेल्स टाउन में आई हैं। कपूरों की स्पीड और स्वैग। फैशन का जलवा। पीएस: मैं जल रहा हूं और मुझे गर्व भी है। इन दो दो बदलावों पर।’
बता दें, कपूर खानदान की बेटी सोनम इंडस्ट्री की फैशन डीवा मानी जाती हैं। ऐसे में कपूर फैमिली की जनरेशन एक-एक कर इंडस्ट्री में छाने की तैयारी में हैं। हाल ही में श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया है। फिल्म में जाह्नवी की अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आई। हालांकि दर्शकों के बीच जाह्नवी सोशल मीडिया के माध्यम से पहले ही पॉपुलर थीं।
https://www.instagram.com/p/BYJG-nZg_I3/?
ऐसे में फिल्म के जरिए लॉन्च होने के बाद एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग और बढ़ गई। इसके अलावा सोनम के भाई हर्षवर्धन भी फिल्मों के जरिए दर्शकों पर अपना खास इंप्रेशन छोड़ चुके हैं। वहीं अब खुशी, शनाया कपूर और अंशुला ये तीनों फिल्म इंडस्ट्री से बेशक दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए किसी न किसी इवेंट में ये अक्सर नजर आ जाती हैं। माना जा रहा है जल्द ही संजय कपूर की बेटी शनाया भी फिल्मों के जरिए डेब्यू करने की तैयारी में हैं। इसके अलावा जाह्ववी की बहन खुशी को लेकर भी ऐसी ही खबरें सामने आती रहती हैं।

