Triptii Dimri Movies On OTT: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ में कुछ मिनटों का किरदार निभा कर सुर्खियों में आई तृप्ति डिमरी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इस समय उनके पास प्रोजेक्ट की भरमार है और वह जल्द ही राजकुमार राव से लेकर कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं।
एक्ट्रेस की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से लेकर ‘भूल भुलैया 3’ तक कई फिल्में रिलीज होने की कतार में हैं। ऐसे में इन मूवी के आने से पहले चलिए हम आपको तृप्ति की कुछ बेस्ट मूवीज के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप आसानी से ओटीटी पर देख सकते हैं।
पोस्टर बॉयज
श्रेयस तलपड़े के निर्देशन में बनी यह मूवी साल 2017 में रिलीज हुई थी और इसी मूवी के साथ तृप्ति ने डेब्यू भी किया था। फिल्म में उनके साथ सनी देओल, बॉबी देओल समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। फिल्म में एक्ट्रेस के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, अच्छी एक्टिंग के बाद भी उन्हें बड़े सितारों की मौजूदगी के कारण ज्यादा ध्यान नहीं मिला। ऐसे में अब आप उनकी इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
लैला मजनू
यह मूवी साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस के साथ अविनाश तिवारी नजर आए थे। यह मूवी तृप्ति की पहली रोमांटिक लीड फिल्म थी, जो शुरू में दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करने में विफल रही। हालांकि, इसी साल मूवी को फिर से थिएटर में रिलीज किया गया, जहां लोगों ने इसे खूब प्यार दिया। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों को भी काफी पसंद किया। आप इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है।
बुलबुल
साल 2020 में रिलीज हुई हॉरर मिस्ट्री फिल्म ‘बुलबुल’ में तृप्ति डिमरी के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन अन्विता दत्त ने किया था। इस मूवी में उनके साथ राहुल बोस भी नजर आए थे। हाल ही में उन्होंने फिल्म के एक सीन से जुड़ा किस्सा शेयर किया। वहीं, लैला मजनू के बाद इस मूवी में फिर से लोगों को अविनाश तिवारी के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिली थी। इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
एनिमल
2023 में रिलीज हुई रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर स्टारर इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म में तृप्ति ने जोया उर्फ भाभी 2 का रोल प्ले किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।