‘वीरे दी वेडिंग’ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के जानी जाती हैं। अक्सर स्वरा अपने बयानों के कारण ट्रोर्ल्स के निशाने पर भी जाती हैं। लेकिन इस बार स्वरा बड़ी ही अजीब स्थिति में घिर गई हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर उनके बयान के लिए ट्रोल किया है। वीडियो में स्वरा भास्कर पाकिस्तान के लिए विरोधाभासी बयान देते हुए नजर आ रही हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस और वीजे ऊर्वा होकैन ने माइक्रोब्लागिंग साइट से दो वीडियो शेयर किये हैं।

पहले वीडियो में स्वरा भास्कर कहती हैं, पाकिस्तान में उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है। लाहौर शहर लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क से भी बेहतर है। वीडियो में स्वरा पाकिस्तानी एंकर को वहां के लोगों से की गई बातचीत को भी बता रही हैं। स्वरा बताती है कि भारत में केवल भाई बोला जाता है मैंने यहां पर जनाब शब्द को भी सीखा है। वहीं दूसरे वीडियो में स्वरा क्रिटिक राजीव मसंद से बात करते हुए नजर आ रही हैं। स्वरा पाकिस्तान को असफल देश बताते हुए नजर आ रही हैं। स्वरा वीडियो में कहती हैं कि वहां की बोलचाल की भाषा भारत की बोली से बहुत खराब है। इतना ही नहीं स्वरा ने यह तक कह दिया कि पाकिस्तान को शरिया कानून द्वारा चलाया जाता है। विरोधाभासी बयानों के कारण स्वरा ट्रोल हो रही हैं।

एक यूजर लिखता है, इस समय स्वरा भास्कर की स्थिति ऐसी है कि धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, यदि पाकिस्तामन हमारा दुश्मन नहीं है तो सेना के जवानों को कौन मार रहा है? ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान और शिखा तलसानिया लीड भूमिका में हैं। फिल्म बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन 22 करोड़ से ज्यादा हो गया है।