Kundali Bhagya: शो ‘कुंडली भाग्य’ के दर्शक इस वक्त काफी रोमांचित हो रखे हैं क्योंकि शो में अब शर्लिन की सच्चाई लूथरा फैमिली के सामने आने वाली है। दरअसल, पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि राज सरला के हत्थे चढ़ जाता है। इसके बाद सरला बेटी प्रीता को वहां बुला कर उसे किडनैप कर लेती है। राज इस बीच उन्हें धमकी देता है कि अगर उसके हाथ खुले होते तो वह सभी महिलाओं को खूब पीटता। वहीं प्रीता भी जोश में आकर उसके हाथ खोलने की बात करती है।
अब महिलाओं की पिटाई खाकर राज ढेर हो जाता है। इसके बाद सरला और प्रीता सभी के सामने राज को पेश करते हैं। राज करण और बाकी फैमिली मेंबर्स के सामने हकीकत को कुबूल करता है। वह कहता है कि उसे ये सब करने के लिए शर्लिन ने उकसाया था। राज कहता है- ‘शर्लिन मैडम ने मुझे पैसे दिए थे। मैंने जो भी कया वह इनके कहने परकिया। मां जी को मारने का ऑर्डर भी दे दिया था।’ देखें वीडियो:-
अब सच्चाई सामने आने के बाद प्रीता एक बड़ा फैसला लेगी। लेकिन वह फैसला होगा क्या? क्या ये फैसला उसकी शादी लेकर होगा? या करण की जिंदगी से दूर जाने का फैसला होगा? क्योंकि करण ने उसकी बात को सच नहीं माना था। ऐसे में क्या होगा शो में ये जानना काफी दिलचस्प है।
बता दें, इस शो में प्रीता ने पहले ही करण को सब कुछ सच बताया था। लेकिन उस वक्त करण खुद बेकाबू हो रखा था। करण ने प्रीता की बात का विश्वास नहीं किया था कि वह सच कह रही है। प्रीता ने करण से कहा था कि वह शर्लिन के जाल में फंस रहा है और उसे गलत समझ रहा है। शर्लिन ने ये सारा जाल बिछाया है। प्रीता ने ये भी कहा था कि उसका किडनैप हो गया था।
लेकिन करण ने प्रीता पर आरोप लगाया था कि उसने शर्लिन से पैसे लेकर अपना ईमान बेच दिया है। इस बात से प्रीता काफी मायूस हो गई थी कि करण ने उसपर यकीन नहीं किया। लेकिन फिर भी उसे करण की चिंता थी। ऐसे में उसने कुछ नहीं कहती है औऱ वह वहां से चली जाती है।
(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)