24 July Kundali Bhagya Preview Episode Online: जी टीवी का शो कुंडली भाग्य अपने ड्रामैटिक मोड़ के कारण दर्शकों के बीच पॉपुलर है। शो में करण और प्रीता के बीच होने वाली खट्टी-मीठी तकरार दर्शकों को भा रही है। फैन्स लंबे समय से प्रीता और करण की शादी का इंतजार कर रहे थे। अब शो के ट्रैक को देखकर लगता है कि अब प्रीता के हाथों में मेहंदी रचने वाली है लेकिन करण के नाम की या नहीं यह राज है।

इन दिनों शो में प्रीता और पृथ्वी की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर करण ने अपने प्यार का इजहार करते हुए प्रीता से पृथ्वी के साथ शादी तोड़ने की भी बात कही है। इन सबके बीच में प्रीता कश्मकश में फंस गई है कि आखिर वह मां की बात मानकर पृथ्वी से शादी करे या फिर करण का प्यार अपनाए।

https://www.instagram.com/p/B0QIFQDhOYr/

शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि प्रीता महेश लूथरा से मिलने के लिए लूथरा हाउस जाती है। जहां पर वह सभी को अपनी शादी की बात बताती है। प्रीता की शादी की खबर सुनकर करण शॉक्ड हो जाता है। प्रीता करण की मां से कहती है कि उसके दिल में अभी भी वही सम्मान बरकरार है जो कि पहले था। इसके बाद करण प्रीता को महेश से मिलाने के लिए ले जाता है।

महेश को गंभीर हालात में देखकर प्रीता कहती है कि इन्होंने (महेश) हमेशा मुझे अपनी बेटी की तरह प्यार किया है। भले ही उसके पास उसके पिता नहीं हैं लेकिन महेश ने कभी भी पिता की कमी खलने नहीं दी। इस बात को सुनकर करण प्रीता से कहता है कि यदि वह पापा के लिए कुछ भी कर सकती है तो वह पृथ्वी संग अपनी शादी तोड़ दे। करण की बात सुनकर प्रीता हैरान हो जाती है।

शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि शर्लिन पृथ्वी से प्रीता संग शादी तोड़ने की बात कहेगी। अगले ही दिन प्रीता संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार पृथ्वी, शर्लिन की इस बात को सुनकर शॉक्ड रह जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रीता की बहन सृष्टि उसे समझाते हुए नजर आएगी कि वह अपनी शादी को आगे खिसका दे। इस पर प्रीता कहेगी कि करण ने भी उसे कही करने के लिए कहा है। अब वह समझ नहीं पा रही है वह क्या करे। क्या करण की बात मानकर प्रीता पृथ्वी संग तोड़ देगी शादी? क्या करण और प्रीता आ जाएंगे एक-दूसरे के करीब? जानने में अभी थोड़ा इंतजार है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)