Kundali Bhagya, 21 August Preview: ‘कुंडली भाग्य’ में इस वक्त प्रीता की जिंदगी में बड़े-बड़े स्यापे चल रहे हैं। इधर, करण ने पूरी कोशिश कर ली लेकिन प्रीता से उसकी शादी पूरी हो ही नहीं पा रही। कभी पृथ्वी परेशानी खड़ी कर रहा है तो कभी शर्लिन रुकावटें पैदा कर रही है। लेकिन अब कहानी में नया मोड़ आने वाला है जिससे प्रीता की शादी में डबल हंगामा मच जाएगा। शो में महेश लूथरा अब भले चंगे होकर वापस लौटेंगे। जी हां, जिसका एक्सिडेंट शर्लिन ने करा दिया था वही अब शर्लिन के खिलाफ गवाही देने के लिए आगे आएंगे और पृथ्वी शर्लिन का भंडा फोड़ेंगे।

इसी के साथ ही शर्लिन के बुरे दिन शुरू होने वाले हैं। महेश लूथरा को होश आने के बाद वह पूरे परिवार के सामने शर्लिन का सच सबको बताएगा कि प्रीता की मां के किडनेप से लेकर सबूत मिटाने के लिए इन दोनों ने मिलकर क्या क्या किया। ऐसे में प्रीता की शादी के दिन ही शर्लिन की हकीकत सब को पता चल जाएगी। लेकिन दूसरी तरफ पृथ्वी हार नहीं मानेगा। वह प्रीता से शादी करने के लिए डेस्पिरेट नजर आएगा। लेकिन तब तक सच्चाई सबके सामने आ जाएगी और शर्लिन-पृथ्वी का खेल खत्म हो जाएगा।


बता दें, शर्लिन नहीं चाहती कि पृथ्वी और प्रीता की शादी को। शर्लिन पृथ्वी से प्यार करती है और लालच में आकर वह अपने सारे काम खराब कर लेती है। लेकिन वह अपने प्यार को प्रीता से शादी करते नहीं देख सकती। शर्लिन की कोख में पृथ्वी का बच्चा भी है। ऐसे में कहानी अब और इंट्रस्टिंग हो गई है।

प्रीता और करण के बीच वैसे ही मतभेद चल रहे हैं। प्रीता ने करण को अपनी आपबीती बताई थी। लेकिन करण ने प्रीता को ही दोषी ठहराया था और उसकी किसी बात का सच नहीं माना था। ऐसे में लगता नहीं है कि प्रीता इतनी आसानी से करण को माफ करेगी। हालांकि इस बीच दोनों की शादी जरूर हो जाएगी। वहीं काफी लड़ाई झगड़े के बहाद दोनों के बीच एक बार फिर प्यार होने की संभावना है। फिलहाल इसका इंतजार करना होगा।

(और Entertainment News पढ़ें)