Kundali Bhagya 2 January Full Written Episode: टीवी के लोकप्रिय सीरियल में से एक ‘कुंडली भाग्य’ के आने वाले एपिसोड में नए ट्विस्ट आने वाले हैं। शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, यही कारण है कि शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस वक्त शो प्रीता की कहानी के इर्द गिर्द घूम रह है। लूथरा मैंशन में प्रीता की एंट्री हो गई है। और उसकी मुलाकार करण के साथ भी हो चुकी है।
पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि करण और प्रीता का आमना सामना लगभग हो गया था। आने वाले एपिसोड में दोनों को एक दूसरे के सामने दिखाया जाएगा। दादी और राखी भी वहां मौजूद होंगे और प्रीता जिंदा देख उनके होश उड़ जाएंगे। वहीं पालकी को एक फोटो फ्रेम मिलेगा, जिससे प्रीता और करण के रिश्ते का सच उसके सामने आने वाला है।
शो की कहानी में प्रीता और करण एक हो सकते हैं क्योंकि पालकी ये सच जान चुकी है कि प्रीता का पति कोई और नहीं बल्कि करण ही है। आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। जी टीवी का ये लोकप्रिय शो बालाजी टेलीफिल्म द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।
इसके साथ ही अगले एपिसोड में प्रीता और करण को गुंडो में फंसे हुए दिखाया जाएगा। सूर्या, लूथरा परिवार के साथ अच्छा दिखाया जाएगा, जिसे देख काव्या हैरान होने वाली है।
शो में लीप दिखाया गया था, दर्शकों ये पसंद नहीं आ रहा था। लेकिन अब शो की टीआरपी फिर से बढ़ गई है और दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। शो में पारस कलनावत, राजवीर लूथरा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं उनके साथ अंजुम फकीह मुख्य किरदार में हैं। इनके अलावा श्रद्धा आर्या और बसीर अली भी शो के लीड एक्टर्स हैं।