Kundali Bhagya 16 July 2019 Preview: ‘कुंडली भाग्य’ शो में बीते कुछ दिनों से ड्रामैटिक मोड़ आया है। शो में हर वीक ट्विस्ट आने से दर्शकों का उत्साह बरकरार रहता है। अब शो मेकर्स कुंडली भाग्य में हैरान कर देने वाला मोड़ लेकर आए हैं। शो में पिछले कुछ दिनों से प्रीता की शादी की बात चल रही थी। लेकिन अब शो के ट्रैक को देखकर लगता है कि जल्द ही प्रीता के हाथों में किसी के नाम की मेहंदी रचने वाली है और वह जल्द ही दुल्हन बनेगी।
शो के आखिरी एपिसोड में आपने देखा कि पृथ्वी शर्लिन से मिलता है। शर्लिन बताती है कि उसके सभी राज सामने आने वाले हैं। पृथ्वी शर्लिन से कहता है कि उसे पता लगाना चाहिए क्या महेश से लूथरा हाउस को उसका सच बता दिया है। करण शर्लिन को बताता है कि वह लोग अभी तक महेश से मंदिर में नहीं मिले हैं। महेश प्रीता से माफी मांगता है और वादा करता है कि वह पूरे सम्मान के साथ लूथरा हाउस वापस लेकर आएगा। तभी पृथ्वी किसी को कॉल करता है और उससे महेश की जान लेने की बात कहता है।
‘कुंडली भाग्य’ के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सरला प्रीता (श्रद्धा आर्या) से कहती है कि लूथरा परिवार उसका सम्मान नहीं करता है। वह प्रीता से वादा कराती है कि वह कभी भी लूथरा परिवार या उनसे मिलने की कोशिश नहीं करेगी। प्रीता महेश को बताती है कि उसने अपनी मां से लूथरा परिवार में न जाने का वादा किया है। महेश कहता है कि वह उसके फैसले का सम्मान करता है। महेश कहता है कि उसकी इच्छा है कि वह लूथरा परिवार में उसकी बहू बनकर आए। महेश कहता है कि इस काम में वह ज्यादा देरी नहीं करेगा। क्या महेश प्रीता को बनाएगा अपनी बहू? क्या प्रीता के इस फैसले से सरला हो जाएगी नाराज? क्या पृथ्वी ले लेगा महेश की जान? जानने के लिए पढ़ते रहिए जनसत्ता.कॉम।

