Kumkum Bhagya Spoiler Alert: ‘कुमकुम भाग्य’ शो ने पांच सालों का लंबा सफर तय कर लिया है। शो को दर्शकों का प्यार ऑनएयर होने के वक्त से ही मिल रहा है। शो में आने वाला रोमांचक मोड़ दर्शकों को शो से बांधे रखता है और यही कारण है कि शो की टीआरपी भी हर वीक अच्छी होती है। इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि प्रज्ञा के सामने कश्मकश है। सीएम का भाई रोहित अपनी ही बहन की जान लेने के लिए प्रज्ञा का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं प्रज्ञा ने सीएम की जान को बचाने के लिए एक तरकीब अपनाई है।

इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि अभि ने अपने सफल म्यूजिकल करियर के लिए एक इवेंट का आजोजन किया है। लेकिन इस दौरान मुसीबतें बढ़ गई हैं क्योंकि कुछ लोग मुख्यमंत्री पर अटैक करना चाहते हैं। बाद में प्रज्ञा का भी अपहरण हो जाता है और गुंडे उससे सीएम की जान लेने की बात कहते हैं। क्या प्रज्ञा गुंडों की बात मानकर ले लेगी सीएम की जान? किडनैपर को मात देने के लिए किस तरह से प्रज्ञा बुनेगी जाल? क्या सीएम की जान लेने पर हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे अभि और प्रज्ञा के रास्ते?

शो में आने वाले ट्विस्ट के बारे में बताया जा रहा है कि प्रज्ञा सीएम को उनके स्पीच लेटर के साथ में ही एक लेटर भेजेगी। मुख्यमंत्री प्रज्ञा का भेजा हुआ लेटर पढ़ लेगी, जिसमें लिखा गया कि उसे उनकी स्पीच के दौरान गोली चलाने के लिए फोर्स किया जा रहा है। तो क्या प्रज्ञा सीएम साहिबा को भाषण न देने के लिए मना पाएगी या फिर प्रज्ञा गोली चलाने के लिए हो जाएगी मजबूर? शो में आने वाले नए मोड़ के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहिए जनसत्ता.कॉम।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)