Kumkum Bhagya Spoiler Alert: शो ‘कुमकुम भाग्य’ में एक तरफ अभि और प्रज्ञा दोनों के मिलने की घड़ी नजदीक आ रही है। तो वहीं दूसरी तरफ प्राची और रिया एक दूसरे से दूर-दूर होती जा रही हैं। दोनों बहनों के बीच नफरत है। प्राची फिर भी शांत रहना जानती है लेकिन रिया प्राची की जिंदगी में तूफान खड़े करने की फिराक में है। इस बार भी रिया ने कुछ ऐसा ही किया है, जिससे प्राची बहुत बड़ी मुसीबत में पड़ने वाली है।

पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि रिया प्राची और रणबीर को करीब आते देख लेती है। इसी बात को वो बर्दाश्त नहीं कर पाती और अंदर ही अंदर सड़ने लगती है। हालांकि प्राची को उस वक्त तक कुछ समझ नहीं आ रहा होता कि रणबीर उसके साथ ऐसा क्यों कर रहा है। अब इस चक्कर में बेचारी प्राची फंस जाती है और रिया के गुस्से का शिकार बन जाती है। रिया सिर्फ यहीं नहीं रुकती वह अब प्राची को जड़ से हटाने के लिए काफी बड़ा खेल रचाती है। जलनखोरी में प्राची को फंसाने के लिए रिया के बैग में ड्रग्स डाल देती है।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें रिया कहती नजर आती है- ‘मिलने दो ड्रग्स उसके पास, जब पुलिस उसे अरेस्ट करेगी तो वो न मेरे घर आ पाएगी न कॉलेज आ पाएगी।’ शो में दिखाया जाता है कि रिया को लगता है कि प्राची उसका सब कुछ छीन रही है। प्राची को रिया के पिता भी काफी पसंद करते हैं। तो वहीं अब रणबीर को भी रिया ने प्राची के साथ ऐसे देख लिया जिस वजह से रिया किसी भी कीमत पर प्राची को अपनी जिंदगी से दूर कर देना चाहती है। देखें वीडियो:-

जहां एक तरफ प्राची और रिया का मसला हल नहीं हो रहा है वहीं दूसरी तरफ सरला प्रज्ञा और अभि को मिलाने की कोशिशों में जुटी हुई है। सरला अभि को फोन करती है कि वह प्राची की मां से बात करले क्योंकि उन दोनों के ही रास्ते लगभग एक जैसे हैं, दोनों अकेले हैं ऐसे में वह एक दूसरे के हमसफर बन सकते हैं। लेकिन अभि इस बारे में बात करने को राजी नहीं होता।

जब सरला उसे प्राची की मां की हालत के बारे में बताती है तो अभि प्रज्ञा से बात करने के लिए मान जाता है। अब आगे क्या होगा? क्या अभि समझ पाएगा कि वह अपनी ही प्रज्ञा से बात कर रहा है? शो में रिया अपने गलत इरादों में कामयाब हो पाएगी? क्या अपनी घिनौनी साजिश को अंजाम देते हुए रिया बेकसूर प्राची को सलाखों के पीछे धकेल पाएगी? जानने के लिए कुमकुम भाग्य देखना जरूरी है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)