Kumkum Bhagya Episode: ‘कुमकुम भाग्य’ सीरियल लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। शो में अभि-प्रज्ञा के बीच की केमेस्ट्री दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। शो में दर्शकों का उत्साह बनाए रखने के लिए मेकर्स हर वीक चौंकाने वाला मोड़ लेकर आते हैं। शो में सालों बाद अभि-प्रज्ञा की मुलाकात हुई है, लेकिन इसके पहले भी वह दोनों बिछड़ गए थे और दोनों की मुलाकात 7 सालों के बाद एक पार्टी में हुई थी।
यू-ट्यूब पर उपलब्ध एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभि एक बिजनेसमैन की पार्टी में जाता है। जहां पर उसे प्रज्ञा के होने का एहसास होता है। पार्टी की डेकोरेशन को देखकर अभि वेटर से सवाल पूछता है कि यह सजावट किसने की है? वेटर कहता है कि यह सजावट खुद सर की पत्नी ने कराई है, उन्होंने किसी भी कंपनी को डेकोरेशन के लिए हायर नहीं किया था। इसके बाद जब प्रज्ञा के पति उसे स्टेज पर बुलाते हैं तो अभि उसे देखकर हैरान रह जाता है।
सालों बाद एक-दूसरे को एक देखकर दोनों निगाहें नहीं हटा पाते हैं। इसके बाद अभि एक कोने में बैठकर ड्रिंक करने लगता है और प्रज्ञा उसके लिए परेशान होती है। इसके बाद अभि अपने दोस्त से पूछता है कि क्या वह उसकी पत्नी के साथ डांस कर सकता है। जिसके बाद अभि-प्रज्ञा एक साथ डांस करते हैं। वहीं शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि प्रज्ञा की बेटी प्राची उससे अभि के बारे में सवाल पूछती है। बेटी का सवाल सुनकर प्रज्ञा गुस्सा हो जाती है और खुदकुशी करने की धमकी देती है। क्या प्राची लगा पाएगी अभि-प्रज्ञा के राज का पता? क्या होगा जब प्राची के सामने आयेगा ये राज? क्या फिर से मिलेंगे अभि-प्रज्ञा? जानने के लिए पढ़ते रहिए जनसत्ता.कॉम।
