Kumkum Bhagya: शो ‘कुमकुम भाग्य’ में इस वक्त काफी दिलचस्प मोड़ आ चुका है। दर्शक शो को देखना काफी पसंद कर रहे हैं। इस वक्त शो में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। पहले शो में प्रज्ञा की जान खतरे में थी। लेकिन अब अभि और उसकी बेटी प्राची भी बंधक बन गए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ प्रज्ञा के साथ रिया भी दुश्मन के जाल में फंस गई है। इस बीच कुछ ऐसा होता है कि रिया की जान पर बन आती है।
दरअसल, अभी तक सीएम के भाई की बंदूक के निशाने पर प्रज्ञा थी, क्योंकि वह उसका कहना नहीं मान रही थी। प्रज्ञा से कहा जाता है कि अगर वह सीएम को गोली मार देगी तो वह उसे और उसके परिवार को छोड़ देगा। लेकिन प्रज्ञा नहीं मानती। ऐसे में जब वह प्रज्ञा को रिया को प्रोटेक्ट करता हुआ देखता है तो वह समझता है कि रिया उसकी कोई खास है, जबकि ये सच है कि रिया प्रज्ञा की बेटी है जिसके बारे में दोनों ही नहीं जानते। अब ऐसे में सीएम का भाई बंदूक की नाल रिया के सिर पर रखता है। वह कहता है कि अगर प्रज्ञा ने उसकी बात नहीं सुनी तो वह रिया को गोली मार देगा। रिया सहम जाती है। तो वहीं प्रज्ञा भी घबरा जाती है।
प्रज्ञा उसे कहती है कि इन सब में रिया बीच में कैसे आ गई। इस पर वह कहता है कि वह प्रज्ञा की खास है उसे अहसास हो गया है। प्रज्ञा इस बीच कहने लगती है कि ‘हां वह मेरी बेटी जैसी है, मैं उसे कुछ नहीं होने दूंगी।’ रिया इस बीच देखती रह जाती है उसके मन में प्रज्ञा के लिए आदर भाव और बढ़ जाता है।
ऐसे में रिया अब दुश्मन की गन पॉइंट पर आ जाती है।अब क्या प्रज्ञा अपनी दूसरी बेटी को बचा पाएगी। जब हकीकत उसके सामने आएगी तो क्या होगा? अभि इस सदमे को बर्दाश्त कर पाएगा यह जानने के लिए शो का ये एपिसोड देखना तो बनता है।
