Kumkum Bhagya Preview: शो कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा और उसकी बहन दिशा की मुलाकात हो गई है। सीएम को बचाने में दिशा ने प्रज्ञा का खूब साथ दिया था। ऐसे में अब प्राची को इस बारे में पता चलता है कि उसकी एक मासी भी है। जी हां, अगले एपिसोड में शो में यही दिखाया जाएगा कि- प्रज्ञा अपनी मां से पूछती है कि ‘आपने कभी बताया नहीं कि मेरी एक मासी भी है?’ तभी प्रज्ञा कहती है कि ‘मासी ही नहीं मामी भी है तुम्हारी’।
ये सुन कर प्राची चौंक जाती है। प्राची कहती है कि ‘यानी मेरे मामा भी हैं?’ इसके बाद प्राची को प्रज्ञा बताती है कि तुम्हारी पूरी फैमिली है। ऐसे में प्राची अपने पापा के बारे में भी प्रज्ञा से सवाल कर बैठती है। तभी प्रज्ञा का चेहरा उतर जाता है। प्रज्ञा अब प्राची के इस सवाल पर झेपते हुए बात को गोलमोल कर देती है। शो से नया प्रोमो सामने आया है जिसमें प्राची और प्रज्ञा के बीच ये बातचीत होती है। वीडियो में देखें आगे क्या होता है-
शो कुमकुम भाग्य इस वक्त काफी इंट्रस्टिंग मोड़ पर आया हुआ है। शो में प्रज्ञा नहीं चाहती कि उसकी बेटी प्राची को अभि के बारे में कुछ भी पता चले। ऐसा कई बार हुआ है जब अभि-प्रज्ञा मिलते-मिलते रह गए हों। हालांकि प्रज्ञा को पता चल गया है कि अभि उसके आसपास ही है। लेकिन अभि को अभि इस बारे में जरा भी भनक नहीं लगी है।
अभि प्रज्ञा पहले पिलर वाले एक्सिजडेंट में मिलते मिलते रह गए। फिर बीच में अभि जब प्राची के घर आया था तब प्रज्ञा ने दरवाजा खोला था, लेकिन तब तक लाइट चली गई थी। इसके अलावा सीएम किडनप के वक्त भी दोनों की मुलाकात होते होते रह गई। बीच में जब रिया ने अपनी मौत का ड्रामा रचा था तब भी ये दोनों नहीं मिल पाए थे। अब कब इस शो में अभि प्रज्ञा मिलेंगे, फैंस इस सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

