Kumkum Bhagya, Preview Episode, 5 Jan 2020: कुमकुम भाग्य में अभि और प्रज्ञा का मनमुटाव लगातार चल रहा है। अभि की मीरा से शादी होने वाली है। अभि ने गुस्से में आकर रिया की बात मान ली और मीरा से शादी के लिए हां कह दिया। जबकि वह चाहता सिर्फ प्रज्ञा को है। प्रज्ञा भी अभि के सामने आते ही झूठा नाटक करने लगती है कि वह उससे प्यार नहीं करती।

लेकिन असलियत दोनों को पता है। अभि-प्रज्ञा एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकते। लेकिन अभि की सगाई मीरा से हो गई है। इस बात को प्रज्ञा पचा नहीं पा रही है। इधर, शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभि और मीरा शॉपिंग के लिए निकले हैं। वहीं प्रज्ञा भी किस्मत से उनके बीच पहुंच गई है। तीनों शॉपिंग के लिए निकल पड़ते हैं। तभी अभि अपना फोन गाड़ी में भूल जाता है।

अभि प्रज्ञा आमने सामने होते हैं। तभी पीछे से मीरा आती है वह अभि की केयर करते हुए कहती है आपका फोन रह गया था। प्रज्ञा ये देख नहीं पाती। प्रज्ञा को गुस्सा तब आने लगता है जब मीरा अभि की पॉकेट में फोन डाल रही होती है। ये देख कर प्रज्ञा के चेहरे का रंग बदल जाता है। वह गुस्से में मीरा से फोन पकड़ती है और कहती है लाओ मैं डालती हूं। मीरा ये देख कर चुप हो जाती है और  वह अनकंफर्टेबल होकर वहां से चली जाती है।

अब अभि ये बात नोटिस कर लेता है और प्रज्ञा को चिढ़ाने लगता है कि वह जल गई। प्रज्ञा कहती है कि मैं क्यों जलने लगी। अभि प्रज्ञा की जिंदगी में बड़ी मुसीबत तो तब आने वाली है जब उन्हें पता चलेगा कि उनकी खुद की बेटी ने ये सारा प्रपंच रचा है। वह भी खुद के फायदे के लिए। क्योंकि इससे वह प्राची को ब्लैकमेल कर रही है, ताकि प्राची रणवीर का साथ छोड़ दे।