शो कुमकुम भाग्य में इस वक्त काफी मेलो ड्रामा चल रहा है। प्राची को पता चल चुका है कि अभि मीरा से शादी क्यों कर रहा है। इस सबके पीछे की वजह रिया है। रिया ने अपने पिता को फोर्स किया है कि वह मीरा आंटी से शादी कर ले। इस बारे में जानते ही प्राची हो हैरानी होती है कि वह ऐसा कैसे कर सकती है ये जानते हुए भी की प्रज्ञा उन दोनों की मां है और अभि उनका पिता, वो दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं फिर भी अभि को रिया ने शादी के लिए कहा। इस पर रिया जवाब देती है कि वह प्रज्ञा को बिलकुल पसंद नही करती, न ही वह प्राची को पसंद करती है। क्योंकि दोनों ने अभि और राजवीर को उससे छीनने की कोशिश की है।
दरअसल, राजवीर ने प्राची के आगे अपने प्यार का इजहार कर लिया है। इस बात को रिया देख लेती है। ऐसे में वह अपनेआप में कुड़ती है कि राजवीर ने प्राची को प्रपोज किया। राजवीर प्राची के लिए छिप छिप कर उसके घर खिड़की के रास्ते मिलने आता है। तब दोनों के बीच प्यार भरी बातें होती हैं और वो एक दूसरे को कबूल कर लेते हैं। वहीं रिया ये सब बर्दाश्त नहीं कर पाती और अब सब कुछ तबाह करने में जुट जाती है। वह प्राची को धमकाती है कि वह राजवीर की जिंदगी से चली जाए।
तब प्राची कहती है कि उसे सच पता चल गया है कि राजवीर ने कभी प्राची को रिजेक्ट नहीं किया था और अब दोनों ने प्यार का इजहार एक दूसरे से कर लिया है। इसके बाद रिया अपना नया पेच खेलती है। वह कहती है कि मीरा के लिए उसने ही अभि को मनाया कि वह मीरा से शादी कर ले। ये सुनते ही प्राची रिया पर भड़क जाती है। लेकिन रिया नही मानती।
इधर मीरा और अभि की सगाई में तमाशा हो जाता है। कुछ गुंडों प्रज्ञा को पकड़ लेते हैं और बंधी बना लेते हैं। वह कहते हैं कि वह प्राची को जान से मार देंगे। अभि को ये सुन कर गुस्सा आ जाता है। वह प्रज्ञा को बचाने जाता है। इस बीच प्रज्ञा औऱ अभि दोनों एक दूसरे के सहारे गुंडों से पीछा छुड़ाने में कामयाब हो जाते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या प्रज्ञा फिर से अभि से अलग हो जाएगी? क्या अभि प्रज्ञा को छोड़ मीरा से शादी कर लेगा?