Kumkum Bhagya Preview Episode: ड्रामे से भरपूर शो ‘कुमकुम भाग्य’ दर्शकों का फेवरेट शो है। इस शो में लोग अभि-प्रज्ञा की जोड़ी को साथ देखना खूब पसंद करते हैं। लेकिन इन दिनों दोनों एक दूसरे से बिछड़े हुए हैं और अलग रह रहे हैं। लेकिन फैंस लगातार दुआकर रहे हैं कि बस ये दोनों जल्दी मिल जाएं और उनकी बेटियों की भी हकीकत पता चले। ऐसे में एक नया शो प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दिखाया जाता है कि प्रज्ञा मुसीबत में हैं।

दुश्मन उसके सिर पर बंदूक की नली रखे हुए उसे धमकाता दिख रहा है कि वह उसे गोली मार देगा। वह जैसे ही बोलता है- ‘गुडबाय मैडम’, तभी प्रज्ञा की बेटियां पीछे से चिल्लाती हैं कि उनकी मां को न मारो। लेकिन उनके चिल्लाने का कोई असर नहीं होता।

अब अंदाजे लगाए जा रहे हैं कि शो में कुछ अलग और नया होने वाला है। बेटियों के सामने बेबस होकर मां दम तोड़ देगी या फिर अभी भी कोई नई उम्मीद बाकी है? दर्शकों के मन में तो है। क्योंकि इस शो के लवर्स कहते नजर प्रिडिक्शन करते दिख रहे हैं कि अब होगी अभि की एंट्री।

रिया अपने पिता को  फोन कर प्रज्ञा की जान को खतरे में होने की बात बताएगी। रिया ऐसा इसलिए भी करेगी क्योंकि उसके पिता की जान प्रज्ञा ने बचाई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि वह अभि को फोन करेगी और इसी बीच दोनों के बीच की दूरियां भी कम हो जाएंगी। देखें ये वीडियो:-

ऐसे में अब माना जा रहा है कि इस शो में उस वक्त अभि वहां आ पहुंचेगा जब प्रज्ञा को गोली मारने की तैयारी की जाएगी। ऐसे में अभि की एंट्री बड़े ही धमकेदार तरीके से होगी। अब फिलहाल इंतजार करना होगा कि शो में आगे क्या होता है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)