Kumkum Bhagya Show: कुमकुम भाग्य शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। शो में अभि-प्रज्ञा के बीच की केमेस्ट्री भी दर्शकों को खूब भाती है। ऐसे में मेकर्स दर्शकों का उत्साह बरकरार रखने के लिए चौंकाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आते हैं। शो के पांट साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने महाएपिसोड प्रसारित करने का फैसला लिया है। इस एपिसोड में दर्शकों को रोमांचक मोड़ देखने को मिलेगा।
चैनल ने महाएपिसोड का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। जहां एक ओर करिश्मा तन्ना डांस का जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर एक अंजान शख्स प्रज्ञा के सिर पर गोली सटाए हुए नजर आ रहे हैं। प्रज्ञा को मुसीबत में देखकर बेटियां रेहा और प्राची भी चौंक जाती हैं। तभी अचानक से गोली चलती है, लेकिन वीडियो में इसके आगे कुछ दिखाया नहीं गया है।
प्रोमो वीडियो देखने के बाद फैन्स इस महाएपिसोड के लिए बेहद उत्साहित हैं। क्या सच में चली जाएगी प्रज्ञा की जान? क्या प्रज्ञा की जान बचाने के लिए सामने आएगा अभि? क्या जिंदगी के इसी मोड़ पर फिर मिलेंगे अभि और प्रज्ञा? जैसे सवाल दर्शकों के मन में उठ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में एक नए किरदार की भी एंट्री होने जा रही है। नए कैरेक्टर को लेकर भी फैन्स उत्साहित हैं।
बीते दिनों शो में दिखाया गया था कि अभि के सामने रेहा की सच्चाई आ गई है कि वह प्राची को जानबूझकर परेशान कर रही है। अपनी बेटी रेहा की यह सच्चाई जानकर अभि टूट जाता है और वह प्राची से भी सॉरी बोलता है। वहीं जब प्रज्ञा को रेहा की सच्चाई का पता चलता है कि वह प्राची को जाल में फंसा कर लोगों की नजरों में बुरा दिखाना चाहती है तो वह रेहा तो जोरदार चांटा जड़ देती है।

