Kumkum Bhagya: कुमकुम भाग्य में इस वक्त काफी इंट्रस्टिंग मोड़ आ चुका है। शो में प्रज्ञा इस वक्त धर्म संकट में पड़ गई है। शो में इस वक्त नए नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। प्रज्ञा जिस इवेंट पर गई है, वहां सीएम की जान को खतरा है। प्रज्ञा की जान खुद आफत में है। लेकिन उसके आगे दो और लोग हैं जिनकी जान खतरे में है। प्रज्ञा की बेटी और सीएम की जान भी खतरे में है। ऐसे में प्रज्ञा के सामने फर्ज और मां की ममता दोनों ही दाव पर लगे हैं।

ऐसे में प्रज्ञा अपनी जान को जोखिम में डालने का फैसला लेती है। प्रज्ञा को सिक्योरिटी गार्ड कैद कर लेता है और उसे मारने के लिए बंदूक भी उठा लेता है। लेकिन ऐन वक्त पर उसकी दोनों बेटियां आ जाती हैं। अब शो में आगे क्या होग?

इस शो के फैंस इतने हैं कि ‘कुमकुम भाग्य’ का एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते। अब शो के अपकमिंग एपिसोड को लेकर अंदाजे लगाए जा रहे हैं कि इस बार अभि एक बार फिर से अपनी प्रज्ञा को बचाने के लिए आएगा। शो में प्रज्ञा को बचाने के लिए रिया हाथ पैर मारती नजर आएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि वह अपने पिता को फोन कर वहां बुलाएगी। सही वक्त पर अभि प्रज्ञा को बचाने के लिए वहां पहुंच जाएगा।

बता दें, इससे पहले के एपिसोड में रिया और प्राची दोनों एक दूसरे से बेहद नफरत करती दिखाई गई थीं। क्योंकि रिया ने प्राची को फंसाने की चाल चली थी। बाद में वह कॉलेज के सामने उसे बदनाम करती दिखी थी। सही मौके पर जब प्राची की मां प्रज्ञा वहां आ जाती है तब खुलासा होता है कि रिया ने ही सारा जाल बुना था। इस बार रिया को प्रज्ञा चांटा जड़ देती है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)