कुमकुम भाग्य के 4 अक्टूबर के एपिसोड में अभि तनु को प्रपोज करता है। प्रज्ञा उन दोनों को देख लेती है। तनु काफी खुश होती है और सोचती है कि उसका सालों का सपना सच हो गया है। वो उससे बोलती है कि वो काफी सालों से उसे पाना चाहती थी। इस पर अभि उससे बोलता है कि उन दोनो को मिले हुए कुछ दिन ही तो हुए हैं तो वो काफी सालों से उसे कैसे जान सकती है। इस पर तनु बात को बदल देती है।अभि भी उसे बोलता है कि जब तनु खुश है तो वो भी खुश है। इधर प्रज्ञा उन दोनों को देख कर टेरैस से नीचे चली जाती है और रोने लगती है। तभी वहां आलिया आती है और प्रज्ञा को रोते हुए देख लेती है और उसका वीडियो बना लेती है। वो तनु को पार्टी के लिए बुलाती है। तनु उसे उसके प्लान के लिए थैंक्यू बोलती है। इस पर आलिया उसे बताती है कि प्रज्ञा इस वक्त एक घायल शेरनी की तरह है उसे बस मौके की तलाश होगी ताकि वह हमें पकड़ सके। इसलिये तनु को अभि को अपने वश में रखना होगा।

kb-4

प्रज्ञा अपने घर पर आती है तो उसकी मां सरला बोलती है कि आज वो काफी खुश लग रही है। इस पर वो बोलती है कि ऑफिस में पार्टी में काफी मस्ती होने की वजह से उसका मूड ठीक है। खाने के लिए पूछने पर उसने कहा कि पार्टी में खाना खा लने की वजह से उसे भूख भी नहीं है। प्रज्ञा की दादी को उसके दुखी मूड का पता चल जाता है। प्रज्ञा अपने कमरे में सोने का बोल कर चली जाती है। वो सारी बातें याद कर के काफी रोती है। तभी उसकी दादी वहां आ जाती है। वो प्रज्ञा से उसके ऑफिस के बारे में पूछती है। वो बोलती है कि उसने बता तो दिया है। लेकिन उसकी दादी बोलती है कि वो झूठ बोल रही है, उसकी आंखे कुछ और जबान कुछ और बोल रही है। इस पर प्रज्ञा टूट जाती है और उन्हें अभि और तनु वाली बात बता देती है। वो रोते हुए बोलती है कि वो झूठ में ही उम्मीदें पाल कर चल रही थी। उनको तो ये भी याद नहीं है कि उनकी शादी हो चुकी है। उन्हें बस ये याद है कि तनु ही उनका प्यार है। मैं तो बस उनके लिए सेक्रेटरी हूं और इससे ज्यादा कुछ नहीं। इस पर उसकी दादी उसे समझाती हैं कि उसका कुमकुम उसका ही है वो किसी का नहीं हो सकता।

अब आप देखेंगे कि दादी प्रज्ञा को वो न्युजपेपर दिखाती है जिसमें तनु और अभु की खबर छपी थी। इसके बाद प्रज्ञा को तनु और आलिया की असलियत पता चलती है।

Read Also:

कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा ने अभि और तनु के लिए टैरेस डेकोरेट किया