Kumkum Bhagya: शो कुमकुम भाग्य की कहानी इस वक्त काफी इंट्रस्टिंग पॉइंट पर आकर रुकी हुई है। अभि और प्रज्ञा की मुलाकात को लेकर फैंस इतने उतावले हैं कि हर रोज एपिसोड इसी ख्वाहिश में देखते हैं कि आज इन दोनों का मिलन हो ही जाएगा। अभी तक अभि और प्रज्ञा पर एक के बाद एक मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा था। अब जाकर दोनों को राहत मिली है। वजह है एक और नए शख्स की शो में एंट्री।
जी हां, पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि सीएम का भाई रोहित प्रज्ञा को फोर्स करता है कि उसकी बहन को जान से मार डाले। लेकिन यह तो प्रज्ञा के उसूलों के खिलाफ है और एक पाप है। ऐसे में प्रज्ञा की बेटी की जान पर भी बन आती है। तब भी प्रज्ञा स्वार्थी नहीं बनती और अपनी जान पर खेल कर दोनों की जान बचाती है।
लेकिन फिर भी प्रज्ञा अपने परिवार को सेव जोन में नहीं ला पाती। ऐसे में दिशा की एंट्री होती है। अब अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दिशा और प्रज्ञा मिल कर रोहित के पापों का घड़ा सीएम के आगे फोड़ेंगीं। इसके बाद रोहित को जेल हो जाएगी। रोहित प्रज्ञा को धमकाता दिखेगा कि उसने अच्छा नहीं किया और वह वापसी करेगा साथ ही उसे और उसकी फैमिली को तबाह कर देगा।
बता दें, दिशा आगे प्रज्ञा से पूछेगी कि आखिर उसकी लाइफ में चल क्या रहा है? वह अपने घर-परिवार से दूर क्यों हैं? लेकिन प्रज्ञा भी दिशा की बातों का सही सही जवाब नहीं देगी। वह कहेगी कि अभी सही वक्त नहीं आया है।
ऐसे में वह इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकती। इसका मतलब है कि दिशा साफ साफ कहना चाहती है कि वह भी तो पूरब से दूर रह रही है। ऐसे में अब आने वाले एपिसोड में कहानी क्या रुख लेगी यह जानने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
