Kumkum Bhagya: ‘कुमकुम भाग्य’ के दर्शक इस शो को देखने के लिए हमेशा उतावले रहते हैं। ज्यादातर फैंस तो इस उम्मीद पर शो को देखते हैं कि काश अभि और प्रज्ञा का मिलन आज तो हो ही जाए। लेकिन शो के मेकर्स दर्शकों को और लंबा इंतजार कराते रहते हैं। लेकिन अब अपकमिंग शो के प्रोमो को देख कर ऐसा लगता है कि अब कुमकुम भाग्य में बिछड़े अभि प्रज्ञा की मुलाकात हो ही जाएगी।

दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अभि और दिशा एक साथ दिखाई देते हैं। तभी दिशा को ढूंढता हुआ अभि वहां आ जाता है। वह दिशा के बारे में पूछताछ करता है।  दूसरी तरफ से दिशा और प्रज्ञा बाहर आ रही होती हैं। अचानक प्रज्ञा अभि को देख लेती है और वह वहीं रुक जाती है। प्रज्ञा अब दरवाजे के पीछे खड़ी होकर सांस भरती है और घबरा जाती है। अभि इस बात से अंजान है कि प्रज्ञा भी उसी छत के नीचे है जहां इस वक्त वह खड़ा है। ऐसे में अब आनेवाले एपिसोड में क्या होगा। कहानी काफी दिलचस्प मोड़ पर आ खड़ी हुई है। देखें प्रोमो:-

बता दें, शो में अभी-अभी प्रज्ञा अभि बड़ी मुसीबत से बाहर निकले हैं। सीएम साहिबा की जान बची है। दोनों बच्चियां (प्राची और रिया) दोनों सेफ हैं। लेकिन अभि और प्रज्ञा का आमना सामना नहीं हुआ है। फैंस को काफी एक्साइटमेंट है कि आखिर कब ये दोनों एक दूसरे के सामने आएंगे।

जब दोनों का सामना होगा तो दोनों के चेहरे पर रिएक्शन्स कैसे होंगे। अभि प्रज्ञा से और प्रज्ञा अभि से क्या बोलेगी? इस तरह के सवाल इस शो को चाहने वालों के मन में घूम रहे हैं। फिलहाल अब नए एपिसोड में क्या कुछ खास होगा ये तो वक्त ही बताएगा। तब तक के लिए इंतजार ही किया जा सकता है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)