Kumkum Bhagya Upcoming Episode: ‘कुमकुम भाग्य’ में इस वीक दर्शकों को हैरान कर देने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे। शो में प्राची-रणबीर और रेहा के बीच चल रहा लव ट्रायगंल भी अलग मोड़ लेगा। अपने प्यार रणबीर को हासिल करने के लिए रेहा अपनी सगी बहन प्राची संग जंग करते हुए भी नजर आ सकती है। वहीं दूसरी ओर अभि और प्रज्ञा की शादी का भी ट्रैक दर्शकों को देखने को मिल सकता है।

‘कुमकुम भाग्य’ के बीते एपिसोड में आपने देका कि प्राची और रेहा एक-दूसरे से पैरेंट्स छिनने का आरोप लगाती हैं। वहीं दूसरी ओर रणबीर प्राची को परेशान करने की कोशिश में लगा हुआ है। रणबीर सहाना से कहता है कि प्राची से उसे कई बार शर्टलेस देखा है। रणबीर सहाना को यह भी बताता है कि उसने गलती से कोई दूसरी लड़की (रेहा) की जगह प्राची को प्रपोज कर दिया था। लेकिन रेहा केवल प्रपोज पार्ट को सुनती है और वह गलतफहमी का शिकार हो जाती है।

वहीं आने वाले शो के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रणबीर प्राची से पूछेगा कि क्या वह उसे पसंद करती है? आगे दिखाया जाएगा कि रणबीर प्राची के गालों के पास बेहद करीब पहुंच जाता है, यह सब प्राची दूर से देख रही होती है। यह सब देखकर रेहा भड़क जाती है और कहती है कि रणबीर उसका प्यार है? रेहा प्राची से क्या करेगी सवाल? रणबीर क्यों जानना चाहता है कि प्राची क्या करती है उससे प्यार? क्या रणबीर रेहा को जेलस फील कराने की कर रहा है कोशिश? अभि और प्रज्ञा का क्या होने वाला है मिलन? जैसे तमाम सवालों को जानने के लिए पढ़ते रहिए जनसत्ता.कॉम?

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)