Kumkum Bhagya 7 August Preview Update: जी टीवी के शो कुमकुम भाग्य में दर्शकों को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। मेकर्स अब कुमकुम भाग्य के दर्शकों के लिए खास सरप्राइज लेकर आए हैं। 20 साल बाद आखिरकार अब ऐसा लग रहा है कि अभि-प्रज्ञा अब एक होने वाले हैं। लंबे समय से अभि-प्रज्ञा के मिलन का इंतजार कर रहे फैन्स बेहद खुश हैं। शो के आने वाले एपिसोड में प्रज्ञा अपनी मकान मालकिन सरिता से अपने हीरो के बारे में बताएगी।

कुमकुम भाग्य के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभि प्रज्ञा की खोज में है। वह सरिता से फोन पर लगातार बात करता है। वहीं वेटर के चलते उसकी ड्रेस खराब हो जाती है। प्रज्ञा वॉशरूम अपनी ड्रेस को धोने के लिए चली जाती है। तभी प्रज्ञा रेस्टोरेंट में अभि के फैन्स से उसके यहां होने की बात सुनती है। तभी प्रज्ञा के मन में अभि से मुलाकात की उम्मीद जग जाती है। वहीं दूसरी ओर आप देखेंगे कि रणवीर प्राची को लिफ्ट देता है, हालांकि वह लिफ्ट लेने से इंकार कर देती है। रणवीर प्राची से वादा करता है कि वह गाड़ी धीरे चलाएगा, जिसके बाद वह गाड़ी में बैठने के लिए तैयार हो जाती है। जब प्रज्ञा वॉशरूम से बाहर आती है तो अभि को गाना गाते हुए देखती है।

https://www.instagram.com/p/B01piEknIlu/

वहीं आज आप देखेंगे कि अभि के गाना खत्म करते ही फैन्स उससे मिलने के लिए टूट पड़ते हैं। अभि की आंखें बंद भी हैं। तभी फैन्स अपने हाथ अभि की ओर बढ़ाने लगते हैं। इस दौरान प्रज्ञा भी आगे बढ़ती है और अभि के हाथों पर अपना हाथ रख देती है। प्रज्ञा अभि को सामने देखकर घबराई हुई होती है।

https://www.instagram.com/p/B00yN1bn-ss/

वहीं घर लौटने पर अभि सरिता ने अपने हीरो के बारे में बताती है। सरिता प्रज्ञा से हीरो की बात करती है तो प्रज्ञा कहती है कि वह अपने हीरो से आज मिली है। क्या अभि को पता चल पाएगा कि प्रज्ञा ने रखा उसके हाथों में हाथ? क्या अभि-प्रज्ञा की मिटने वाली हैं दूरियां? जैसे आने वाले ट्विस्ट के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहिए जनसत्ता.कॉम।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)