Kumkum Bhagya Upcoming Episode: टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में इन दिनों रोमांचक मोड़ आया है। शो में जहां एक ओर रेहा-प्राची और रणबीर के बीच ट्रायंगल बन रहा है। वहीं दूसरी ओर अभि और प्रज्ञा के रिश्ते की बात भी चल रही है। प्राची और रेहा इस बात से अंजान हैं कि वहीं दोनों अभि और प्रज्ञा की जुड़वा बेटियां हैं। अभि-प्रज्ञा भी अपनी बेटियों के राज से अंजान हैं। लेकिन अब आने वाले दिनों में शो नया करवट लेने जा रहा है। शो के इन दिनों चल रहे ट्रैक को देखकर लगता है कि अभि का सच प्राची के सामने आने वाला है।

‘कुमकुम भाग्य’ के बीते एपिसोड में आपने देखा कि रेहा और प्राची पार्टी करती हैं। वहीं रणबीर रेहा को इंप्रेस करने का भरसक प्रयास करता है और यह काम भी करता है। रेहा प्राची के पास जाती है और रणबीर से दूर रहने की चेतावनी देती है। वहीं दूसरी ओर प्राची के हाथों में अंगूठी देखकर सहाना को भी गलतफहमी हो जाती है और वह रणबीर को उसका बॉयफ्रेंड कहने लगती है। वहीं पार्टी में रणबीर का पिता विक्रम अभि को पुरानी यादों में ले जाता है। अभि पत्नी प्रज्ञा को याद इमोशनल हो जाता है।

शो के अपकमिंग प्रोमो वीडियो के मुताबिक, प्राची अभि को इमोशनल होते हुए देख लेती है, जो प्रज्ञा को मिस कर रहा होता है। प्राची उससे पूछती है कि वह दुखी क्यों है? जिसके बाद अभि कहता है कि वह अपनी पत्नी को मिस कर रहा है और रोने लगता है। अभि ने हाथ में अपना पर्स पकड़ा हुआ है, जिसमें प्रज्ञा की तस्वीर होती है। क्या अभि प्राची को दिखाएगा प्रज्ञा की तस्वीर? आखिर क्या होगा जब सामने आएगा अभि का सच? शो को कुमकुम भाग्य के आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। शो के अपकमिंग अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए जनसत्ता.कॉम।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)