Kumkum Bhagya, 31 Oct Episode: टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक ‘कुमकुम भाग्य’ को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में दिखाया गया कि रणबीर, आर्यन की गलती के लिए शाहना से माफी मांगती है क्योंकि आर्यन ने बड़ी ही बेरुखी से शाहना से फोन पर बात की थी। जिसके बाद प्राची उसे रोकती है और रणबीर से कहती है कि आर्यन ने केवल वही दोहराया जो उसने कॉल पर कहा था। प्रियंका शाहना और प्राची को रणबीर के साथ बहस करते हुए देखती है। वह शाहाना को सीढ़ियों से नीचे फेंकने का फैसला करती है और इसे एक दुर्घटना का रूप देने की कोशिश करती है। प्रियंका मन ही मन कहती है कि ऐसा करने पर अगर कोई शक के घेरे में आएगा तो वो रणबीर होगा क्योंकि शाहाना और उसके बीच बहस हुई थी।

वहीं कल के एपिसोड में हमने देखा था कि रिया अपने पापा से जिद करती है कि वो एक पार्टी थ्रो करना चाहती है जिसमें वो प्राची और उसकी मॉम को भी बुलाना चाहती है। रिया का मकसद यहां पर भी अच्छा नहीं था और वो ये सब प्रियंका के कहने पर ही कर रही थी। अभि,रिया की बातों में आ जाता है और पार्टी में प्राची को आने के लिए कहता है।

Live Blog

Highlights

    21:20 (IST)31 Oct 2019
    प्रज्ञा उठा सकती है कोई बड़ा कदम

    कुमकुम भाग्य के आने वाले एपिसोड में  प्रज्ञा कोई ठोस कदम उठा सकती है जिसके चलते हो सकता है कि वो और अभि हमेशा- हमेशा के लिए दूर हो जाएं।

    18:37 (IST)31 Oct 2019
    प्रज्ञा के बिना रह पाना है अभि के लिए मुश्किल

    अभि जब प्रज्ञा के घर में होता है तो वो प्रज्ञा को देखकर बहुत खुश होता है और कहता है उसकी लाइफ में एक भी ऐसा पल नहीं था जब उसने प्रज्ञा को मिस न किया हो वो उससे बेहद प्यार करता है। अभि की आंखो में प्रज्ञा के लिए साफ-साफ प्यार देखने को मिल रहा था। अभि को देखकर ऐसा लगता है कि प्रज्ञा के बिना वो एक पल भी नहीं रह सकता।

    17:19 (IST)31 Oct 2019
    रिया कर रही है अभी से फ्लर्ट

    प्रियंका, रिया को अभी से फ्लर्ट करते हुए देख लेती है जिसके बाद प्रियंका, रिया से पूछती हुई नजर आएगी कि क्या उसे सच में लगता है कि रणबीर उससे प्यार करता है या फिर वो प्राची से प्यार करता है। आखिरकार प्रियंका रिया के सवालों से परेशान हो जाती है।

    16:00 (IST)31 Oct 2019
    मीरा डालेगी अभि और प्रज्ञा के रिश्ते में दरार

    अभि जब प्रज्ञा को घर छोड़ने जा रहा होता है तब मीरा को ये बात अखरती है और वो उसे घूर कर देखती है और मीरा उसे थोड़ी देर इंतजार करने के लिए मना लेती है।

    15:29 (IST)31 Oct 2019
    रणबीर की बढ़ेगीं मुश्किलें

    अगर प्रियंका शाहाना को नुकसान पहुंचाने में कामयाब होती है तो रणबीर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और हो सकता है कि उसपर ही शाहाना को धक्का देने का इल्जाम आए क्योंकि शाहाना से उसके रिश्ते बिल्कुल भी ठीक नहीं है और इसी बात का उसको नुकसान हो सकता है।

    14:43 (IST)31 Oct 2019
    अभि कर चुक है अपने प्यार का इजहार

    अभि, प्रज्ञा से बेहद प्यार करता है और वो इस बात का इजहार प्रज्ञा से कर भी चुका है। हालांकि प्रज्ञा भी अभि से बेहद प्यार करती है लेकिन हालात कुछ ऐसे बन गए हैं कि वो दोनों चाहकर भी एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं।

    14:42 (IST)31 Oct 2019
    क्या प्रियंका हो जाएगी अपने मकसद में कामयाब

    शो में प्रियंका अलग ही लेवल पर चली गई है। प्रियंका अब शाहाना को जान से मारने की कोशिश करने वाली है अगर वो ऐसा करने में कामयाब होती है तो हो सकता है कि रणबीर के लिए मुश्किलें बढ़ जाएं और वो शक के घेरे में आ जाए।