Kumkum Bhagya, 31 Oct Episode: टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक ‘कुमकुम भाग्य’ को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में दिखाया गया कि रणबीर, आर्यन की गलती के लिए शाहना से माफी मांगती है क्योंकि आर्यन ने बड़ी ही बेरुखी से शाहना से फोन पर बात की थी। जिसके बाद प्राची उसे रोकती है और रणबीर से कहती है कि आर्यन ने केवल वही दोहराया जो उसने कॉल पर कहा था। प्रियंका शाहना और प्राची को रणबीर के साथ बहस करते हुए देखती है। वह शाहाना को सीढ़ियों से नीचे फेंकने का फैसला करती है और इसे एक दुर्घटना का रूप देने की कोशिश करती है। प्रियंका मन ही मन कहती है कि ऐसा करने पर अगर कोई शक के घेरे में आएगा तो वो रणबीर होगा क्योंकि शाहाना और उसके बीच बहस हुई थी।
वहीं कल के एपिसोड में हमने देखा था कि रिया अपने पापा से जिद करती है कि वो एक पार्टी थ्रो करना चाहती है जिसमें वो प्राची और उसकी मॉम को भी बुलाना चाहती है। रिया का मकसद यहां पर भी अच्छा नहीं था और वो ये सब प्रियंका के कहने पर ही कर रही थी। अभि,रिया की बातों में आ जाता है और पार्टी में प्राची को आने के लिए कहता है।


कुमकुम भाग्य के आने वाले एपिसोड में प्रज्ञा कोई ठोस कदम उठा सकती है जिसके चलते हो सकता है कि वो और अभि हमेशा- हमेशा के लिए दूर हो जाएं।
अभि जब प्रज्ञा के घर में होता है तो वो प्रज्ञा को देखकर बहुत खुश होता है और कहता है उसकी लाइफ में एक भी ऐसा पल नहीं था जब उसने प्रज्ञा को मिस न किया हो वो उससे बेहद प्यार करता है। अभि की आंखो में प्रज्ञा के लिए साफ-साफ प्यार देखने को मिल रहा था। अभि को देखकर ऐसा लगता है कि प्रज्ञा के बिना वो एक पल भी नहीं रह सकता।
प्रियंका, रिया को अभी से फ्लर्ट करते हुए देख लेती है जिसके बाद प्रियंका, रिया से पूछती हुई नजर आएगी कि क्या उसे सच में लगता है कि रणबीर उससे प्यार करता है या फिर वो प्राची से प्यार करता है। आखिरकार प्रियंका रिया के सवालों से परेशान हो जाती है।
अभि जब प्रज्ञा को घर छोड़ने जा रहा होता है तब मीरा को ये बात अखरती है और वो उसे घूर कर देखती है और मीरा उसे थोड़ी देर इंतजार करने के लिए मना लेती है।
अगर प्रियंका शाहाना को नुकसान पहुंचाने में कामयाब होती है तो रणबीर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और हो सकता है कि उसपर ही शाहाना को धक्का देने का इल्जाम आए क्योंकि शाहाना से उसके रिश्ते बिल्कुल भी ठीक नहीं है और इसी बात का उसको नुकसान हो सकता है।
अभि, प्रज्ञा से बेहद प्यार करता है और वो इस बात का इजहार प्रज्ञा से कर भी चुका है। हालांकि प्रज्ञा भी अभि से बेहद प्यार करती है लेकिन हालात कुछ ऐसे बन गए हैं कि वो दोनों चाहकर भी एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं।
शो में प्रियंका अलग ही लेवल पर चली गई है। प्रियंका अब शाहाना को जान से मारने की कोशिश करने वाली है अगर वो ऐसा करने में कामयाब होती है तो हो सकता है कि रणबीर के लिए मुश्किलें बढ़ जाएं और वो शक के घेरे में आ जाए।