Kumkum Bhagya : टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक कुमकुम भाग्य की कहानी में रोजाना टर्न और ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में दिखाया गया कि अभि और प्रज्ञा शादी में एक साथ डांस कर रहे हैं। डांस करते वक्त एक भी पल अभि की आंखें प्रज्ञा से नहीं हटती। अभि, प्रज्ञा को ऐसे देख रहा होता है जैसे उसकी आंखों में प्रज्ञा के लिए प्यार का सागर उमड़ पड़ा हो। इस दौरान प्रज्ञा भी अभि के प्यार को महसूस करती है।

वहीं आज के एपिसोड में दिखाया गया कि प्रियंका, ऋषि के कमरे में एन्ट्री करती है लेकिन इसी बीच ऋषि के घर में काम करने वाली मेड दरवाजा खोल देती है जिसके बाद शुरुआत में तो प्रियंका डरकर छुपने की कोशिश करती है। लेकिन बाद में हाथ में चाकू लेकर उसका पीछा करती हुई नजर आती है। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रियंका ऋषि के साथ उसके घर में काम करने वाली मेड की भी हत्या करे देगी या फिर उसे कोई ऐसा करते हुए पकड़ लेगा।

Live Blog

20:49 (IST)30 Nov 2019
रणबीर और प्राची आ रहे हैं करीब

रणबीर और प्राची एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। जल्द ही शो में प्रज्ञा और अभि के अलावा रणबीर और प्राची की लव स्टोरी भी दर्शकों को देखने को मिलेगी।

19:13 (IST)30 Nov 2019
प्रज्ञा समझाएगी अभि को

प्रज्ञा के लाख जतन करने के बावजूद अभि अपनी ही धुन में लगा रहता है और सच्चाई को नहीं देख पाता ऐसे में जब वो दोनों एक दूसरे के फिर से करीब आ रहे हैं तो प्रज्ञा एक बार फिर उसे सोचने के लिए कहेगी।

18:28 (IST)30 Nov 2019
ऋषि को लेकर अभि को होगा पछतावा

बहुत जल्द प्रियंका के राज से पर्दा उठने वाला है ऐसे मेें अभि को अपनी गलती का एहसास होगा क्योंकि उसने जाने अनजाने ऋषि को दोषी समझकर उसके साथ काफी बुरा व्यवहार किया था।

18:00 (IST)30 Nov 2019
प्रियंका जाएगी जेल

ऋषि बेगुनाह है ये बात बहुत जल्द सबके सामने आने वाली है। प्रियंका भी इस बात को जानती है कि झूट ज्यादा दिन नहीं टिकता ऐसे में वो खुदको हारता देख जहां ऋषि को मारने की तैयारी में जुटी है वहीं इसी चक्कर में उससे  बहुत बड़ी भूल होने वाली है।

16:59 (IST)30 Nov 2019
प्रज्ञा को आया अभि पे प्यार

प्रज्ञा कहीं न कहीं अभि से नाराज है लेकिन जिस आंखों में प्यार लिए अभि प्रज्ञा की तरफ बढ़ रहा है उसे देखकर प्रज्ञा खुदको अभि से चाहकर भी दूर नहीं कर पाएगी वो चाहती है कि वो कुछ समय अभि से दूर रहे पर उसके लिए ऐसा कर पाना सम्भव नहीं है।

16:48 (IST)30 Nov 2019
अभि को लगेगा धक्का

अभि प्रियंका की सच्चाई नहीं जानता है ऐसे में उसने कई बार उसके चलते प्रज्ञा से झगड़ा किया है जब अभि को इस बात का पता चलेगा कि प्रज्ञा उससे सच कह रही थी और गलती प्रियंका की है तो उसे इस बात का काफी पछतावा होगा।

16:19 (IST)30 Nov 2019
अभि है ऋषि के पीछे

अभि ऋषि को सजा दिलाने के लिए कुछ भी कर सकता है ऐसे में ऋषि की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं एक तरफ प्रियंका उसके पीछे हाथ धोकर पड़ी है और दूसरी तरफ जाने अनजाने अभि भी उसका दुश्मन बन गया है।

16:19 (IST)30 Nov 2019
बच जाएगा ऋषि

प्रियंका ऋषि की तरफ चाकू लेकर बढ़ी है लेकिन वो उसे मारेगी नहीं क्योंकि वो उससे बदला लेना चाहती है और मारकर वो उसे इतनी आसानी से छोड़ना नहीं चाहती।

16:18 (IST)30 Nov 2019
ऋषि को है मौसी प्रज्ञा कि चिंता

ऋषि जानता है कि कहीं न कहीं उसकी वजह से प्रज्ञा को बहुत परेशान होना पड़ रहा है लेकिन वो एक और बात को अच्छे से जानता है कि प्रज्ञा सच के लिए कुछ भी कर सकती है ऐसे में हो सकता है कि ऋषि की सच्चाई साबित करते करते प्रज्ञा अभि को खो बैठे।

16:17 (IST)30 Nov 2019
अभि के सामने आएगी सच्चाई

जल्द ही अभि की आंखों में पड़ा झूठ का पट्टा उतरेगा और उसे प्रियंका और ऋषि के बीच के हालात की सच्चाई पता चल जाएगी ऐसे में अभि, प्रज्ञा के साथ किए खुद के व्यवहार के कारण खुदको माफ नहीं कर पाएगा।

16:11 (IST)30 Nov 2019
तमाम मुश्किलें भी नहीं अलग कर पा रही हैं अभि-प्रज्ञा को

अभि और प्रज्ञा के बीच जमकर बहस होती है ऐसे में लगता है कि अब एक बार फिर उन दोनों के बीच दूरियां देखने को मिलेंगी लेेकिन जिस तरह से अभि ने अपनी बाहों में प्रज्ञा को ले रखा है उसे देखकर ऐसा लगता है कि उन दोनों के बीच दूरियां आना बेहद मुश्किल है।