Kumkum Bhagya: शो कुमकुम भाग्य में प्रियंका इस वक्त सबकी जिंदगी में कांटा बनी हुई है। प्रियंका ने ऋषि का जीना मुश्किल कर दिया है। वह ऋषि के पीछे पीछे साए की तरह घूम रही है। ऋषि अब प्रियंका से तंग आ गया है। वहीं अभि अभी भी उसका साथ दे रहा है और प्रियंका को सही मान रहा है। प्रियंका चालबाज है जिसकी चालाकी को प्रज्ञा अच्छे से भांप चुकी है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ऋषि अपने काम से बाहर निकल रहा होगा। ऐसे में प्रियंका ऋषि के घर के पास जाकर उसे वॉच करने लगेगी कि वह क्या क्या कर रहा है।

इस बीच ऋषि अपने घर से बाहर गाड़ी लेकर निकलता है। ऐसे में प्रियंका भी मुंह पर कपड़ा लगा कर ऋषि का पीछा करने लगती है। ऋषि एक चाय की दुकान के पास रुकता है। प्रियंका भी वहीं रुक जाती है, अपना अहसास कराने के लिए वह ऋषि को फोन घुमाती है। चालाकी से प्रियंका सामने स्टॉल पर चाय पी रहे कपल का फोन उठाती है और उनके फोन से फोन लगाती है। जब ऋषि फोन उठाता है तो वह समझ जाता है कि ये और कोई नहीं बल्कि प्रियंका ही है। जब वह उसे ढूंढने की कोशिश करता है तो वह फोन वापस रख देती है। ऋषि तुरंत फोन बैक करता है तो रिंग उसके ठीक सामने बजती है और ऋषि चौंक जाता है। आने वाले एपिसोड में अपनी सनक पूरी करने के लिए प्रियंका एक कांड कर देगी:-

Live Blog

Highlights

    20:44 (IST)27 Nov 2019
    प्रियंका हो जाएगा खतरनाक

    प्रियंका इस वक्त सबसे खतरनाक मोड पर है उसने कई बार ऋषि को शादी के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन हर बार ऋषि ने उसे मना कर दिया ऐसे में टूटा हुआ दिल प्रियंका को और खतरनाक बन देगा।

    19:28 (IST)27 Nov 2019
    पूरब और दिशा के बीच चल रहा है विवाद

    पूरब और आलिया की बहस सुनने के बाद में अभि का दोस्त उसके पास पहुंचता है और बात करने लग जाता है। तब तक अभि प्रज्ञा के बारे में सोचकर काफी बातें बोलता है लेकिन उसे पता नहीं होता कि बातें किस बारे में हो रही हैं। उसे पता चलता है कि आलिया और पूरब में कुछ तो गड़बड़ चल रही है। वहीं दिशा और पूरब को साथ देख एक बार फिर आलिया के दिल में आग लग जाती है।

    18:09 (IST)27 Nov 2019
    संजू की हो सकती है शो में वापसी

    प्राची और रणबीर के बीच नजदीकियां बढ़ रही है ऐसे में प्राची से बेहद प्यार करने वाले शख्स संजू की वापसी हो सकती है जिसके बाद वो प्राची और रणबीर के लाइफ में मुश्किलें पैदा करेगा।

    17:57 (IST)27 Nov 2019
    प्राची और रणबीर के बीच बढ़ रही है नजदीकियां

    प्राची और रणबीर के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं ऐसे में जल्द ही उन दोनो के बीच नया लव एंगल दर्शकों को देखने को मिलेगा जिसके चलते कहानी में नया मोड़ आएगा।

    13:07 (IST)27 Nov 2019
    कब तक अभि प्रज्ञा छिप छिपकर करेंगे प्यार?

    शो में अभि प्रज्ञा के बारे में अभी दोनों बेटियों को नहीं पता। जिस दिन इस बारे में रिया और प्राची को पता चलेगा तो क्या होगा। प्राची का स्वभाव सरल है। लेकिन रिया चिढ़ के मारे किसके साथ क्या करे कुछ अंदाजा नहीं। ऐसे में कैसे इस सिचुएशन को हैंडल करेगी अभि प्रज्ञा की जोड़ी।  

    12:23 (IST)27 Nov 2019
    अभि और प्रज्ञा के बीच प्यार और तकरार...

    इधर पहले ही अभि प्रज्ञा से कह चुका है कि बेशक दोनों की प्रियंका और ऋषि को लेकर लड़ाई झगड़े हो रहे हैं पर वह दोनों अपनी पर्सनल लाइफ में कोई आंच नहीं आने  देंगे। प्रज्ञा भी इस बात को लेकर हामी भरती है और जब मुद्दा होता है तभी वह प्रियंका और ऋषि के बारे में लड़ते दिखते हैं नहीं तो सिर्फ अपनी बातें ही करते हैं।  

    11:13 (IST)27 Nov 2019
    ऋषि को अभि दिलाना चाहता था कड़ी से कड़ी सजा

    प्रियंका अब काफी इंसिक्योर हो चुकी है ऐसे में वह ऋषि को पाने की चाहत में गलत काम भी कर रही है और लोगों पर झूठे इल्जाम भी लगा रही है। इसको लेकर प्रज्ञा अभि को खबरदार भी करती है कि वह प्रियंका का साथ न दे। लेकिन अभि अपनी चलाता है और कहता है कि प्रज्ञा गलत है क्योंकि वह ऋषि का साथ दे रहा है। प्रियंका ने ऋषि पर गंभीर आरोप लगा कर जेल की हवा तक खिलाई थी। ऐसे में प्रज्ञा ऋषि को सपोर्ट करने आगे आई थी। इधर, अभि चाहता था कि ऋषि को कड़ी से कड़ी सजा मिले। 

    10:58 (IST)27 Nov 2019
    ऋषि को पाने के लिए किस हद तक जाएगी प्रियंका..

    शो कुमकुम भाग्य में प्रियंका ऋषि का पीछा थोड़ ही नहीं रही । हाथ धो कर उसके पीछे पड़ गई है, वह ऋषि को जताना चाहती है कि वह उससे प्यार करती है। वह ऋषि को पाना चाहती है औऱ जबरन शादी करना चाहती है। जबकि ऋषि किसी और को चाहता है। इस बारे में प्रियंका को खबर हो गई है। इस वजह से वह ऋषि कि लाइफ में परेशानियां खड़ी कर रही है ताकि वह सुखी न रह सके। वह कहती है कि अगर ऋषि की लाइफ में मैं नहीं तो कोई और भी नहीं।