Kumkum Bhagya: शो कुमकुम भाग्य में प्राची के लिए रणबीर मुश्किलें खड़ी करने वाला है। रणबीर कॉलेज एक्जाम के करीब आने से परेशान है कि एक्जाम में वह लिखेगा क्या क्योंकि आता तो कुछ भी नहीं है। ऐसे में प्राची सबसे होशियार लड़की है प्राची उसकी मदद करने की सोचेगी भी लेकिन आने वाले एपिसोड में रणबीर उसे एटीट्यूड देता दिखेगा। अब इसके चलते रणबीर एक गलत राह पर निकल पड़ेगा।

वह रात में अपने दोस्त को कहेगा कि वह एक्जाम के क्वश्चन पेपर लीक करने जा रहा है। उसका दोस्त उसे ये गजब करने से रोकेगा। लेकिन वह नहीं मानेगा ऐसे में प्राची को इस बात की भनक लग जाएगी इसके बाद क्या प्राची रणबीर को ये काम करने से रोक पाएगी? या इस गलत राह पर उसके साथ चल देगी? रणबीर और प्राची एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन प्राची अपने आदर्श को ऐसे खराब नहीं करेगी न अपने दोस्त को ऐसा करने देगी। पर ऐसे में वह जिद्दी रणबीर को कैसे रोकेगी ये जानना काफी दिलचस्प है:-

Live Blog

Highlights

    23:37 (IST)26 Nov 2019
    रणबीर आएगा मुश्किलों में

    रणबीर अब एक्जाम के क्वेक्शन पेपर चुराने जा रहा है। ऐसे में प्राची को भनक लगेगी तो वह उसे रोकने के लिए उसके पीछे आएगी। लेकिन वह नहीं रुकेगा। कहानी में अब जबरदस्त मोड़ आएगा। हो सकता है कि इसमें रणबीर फंस जाए और आगे उसकी लाइफ में और मुश्किलें आएं?

    19:36 (IST)26 Nov 2019
    पूरब-दिशा को साथ देख फिर टेंश हुई आलिया

    पूरब और आलिया की बहस सुनने के बाद में अभि का दोस्त उसके पास पहुंचता है और बात करने लग जाता है। तब तक अभि प्रज्ञा के बारे में सोचकर काफी बातें बोलता है लेकिन उसे पता नहीं होता कि बातें किस बारे में हो रही हैं। उसे पता चलता है कि आलिया और पूरब में कुछ तो गड़बड़ चल रही है। वहीं दिशा और पूरब को साथ देख एक बार फिर आलिया के दिल में आग लग जाती है।

    18:14 (IST)26 Nov 2019
    दिशा को लेकर सरिता प्रज्ञा पर किया कमेंट

    सरिता दिशा को लेकर प्रज्ञा पर कमेंट करती है कि तुम दिशा को अच्छी तरह से जानती हो। जिसपर प्रज्ञा कहती है, मैं उसे बहुत अच्छी तरह से जानती हूं। क्योंकि हम बहनें खून से नहीं दिल से भी हैं।

    16:24 (IST)26 Nov 2019
    इस बार भी सही साबित होगी प्रज्ञा..

    अभि हमेशा गलत और प्रज्ञा सही साबित होती है।  खुद को सही साबित करने के लिए प्रियंका घिनौनी चाल चल रही है। अपनेआप को लाचार दिखाने के लिए वह खुद को ही चोट पहुंचाती है। लेकिन उसका ये रूप ज्यादा दिन तक लोगों की आंखों में नहीं रहेगा। प्रियंका का सच जल्द ही प्रज्ञा अभि के सामने लाएगी और हर बार की तरह उसकी आंखें खोलेगी।

    16:06 (IST)26 Nov 2019
    कुमकुम भाग्य के ट्विस्ट..

    कुमकुम भाग्य में हर बार ऐसा होता है जब अभि प्रज्ञा के बीच किसी तीसरे की वजह से लड़ाई झगड़े होते हैं। अंत में हमेशा प्रज्ञा ही जीतती है और सही साबित होती है। ऐसे में इस बार भी ऐसा ही होगा और अभि शर्मिंदा होगा कि वह हमेशा गलत फैसले लेता है। इसी के साथ ही कहानी में नया ट्विस्ट आएगा.

    15:54 (IST)26 Nov 2019
    रणबीर और प्राची की लाइफ में मुश्किलें..

    रणबीर और प्राची जहां शुरू में पसंद नहीं करते थे वहीं अब  एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे के भले बुरे के बारे में भी सोचते हैं। आने वाले  शो में जल्द ही हमें रणबीर और प्राची के बीच लव स्टोरी और तेज देखने को मिलेगी लेकिन उनके प्यार की राह इतनी आसान नहीं रहने वाली। भविष्य में उनेक सामने कई मुश्किलें आएंगी। फिर भी प्राची रणवीर के खास एहमियत रखती है।

    14:27 (IST)26 Nov 2019
    रणबीर प्राची का रोमांस सीक्वेंस

    रणबीर प्राची का रोमांस सीक्वेंस चल रहा है। रणबीर और प्राची कॉलेज में एक साथ चल रहे होते हैं तभी प्राची एक फिसल कर गिरने लगती है लेकिन रणबीर उसे गिरने नहीं देता और अपनी बाहों में ले लेता है। रिया का दोस्त डिम्पी रणबीर और प्राची का पीछा कर रही होती हैं और वो प्राची को रणबीर की बाहों में देख लेती हैं।

    14:26 (IST)26 Nov 2019
    प्रियंका की चाल..

    इधर, प्रियंका खुद को सही बताने के लिए अपने आप हथौड़ा लेती है और उसे अपने चेहरे पर मारती है। इस दौरान जब प्रियंका खुद को चोट पहुंचा रही होती है तब वो हल्के से मुस्कुराती है। इस बात में कोई शक नहीं कि प्रिंयका ये सब ऋषि को फंसाने के लिए कर रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऋषि प्रियंका के इरादों से वाकिफ हो पाता है या फिर वो एक बड़ी मुसीबत में घिरने वाला है।

    14:22 (IST)26 Nov 2019
    रणबीर की लाइफ में आने वाली हैं और मुश्किलें..

    रणबीर अब एक्जाम के क्वेक्शन पेपर चुराने जा रहा है। ऐसे में प्राची को भनक लगेगी तो वह उसे रोकने के लिए उसके पीछे आएगी। लेकिन वह नहीं रुकेगा। कहानी में अब जबरदस्त मोड़ आएगा। हो सकता है कि इसमें रणबीर फंस जाए और आगे उसकी लाइफ में और मुश्किलें आएं?