Kumkum Bhagya 2 August Written Updates: जी टीवी के पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य में दर्शकों को ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। लंबे वक्त से अभि-प्रज्ञा के मिलन की घड़ी का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए आखिरकार वो पल आ ही गया। दरअसल, अब अभि की मुलाकात प्रज्ञा से होने जा रही है। शो में चल रहे ड्रामैटिक मोड़ को दर्शक खूब एन्जॉय कर रहे हैं। बीते एपिसोड में आने देखा कि प्रज्ञा से मिलने के लिए रेहा उसके घर जाती है। मुलाकात के दौरान, रेहा प्रज्ञा से कहती है कि उसका सिरदर्द करने लगा है क्योंकि उसके साथ मीटिंग का फैसला लिया। रेहा की बात सुनकर सहाना परेशान हो जाती हैं। हालांकि प्रज्ञा उसे ऐसा करने से इंकार कर देती है। हालांकि सहाना प्रज्ञा के न रहने पर रेहा को टॉन्ट मारती है।
सहाना रेहा पर प्राची से उसकी मां छिनने की कोशिश करने का आरोप लगाती है। गुस्से से लाल रेहा सहाना को दूर रहने की धमकी देती है। सहाना रेहा से कहती है कि वह प्राची की तरह ही कर रही है। जिस तरह से प्राची रेहा के पिता अभि को छिनने की कोशिश कर रही है, ठीक उसी तरह से रेहा भी उसकी मां प्रज्ञा को छिनने की कोशिश कर रही है। वहीं अब आज आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। आज शो में दिखाया जाएगा कि अभि रेस्टोरेंट के बाहर सरिता और प्राची की मां (प्रज्ञा) का इंतजार कर रहा होता है।
https://www.instagram.com/p/B0pGsqxniM7/
अभि सरिता को कॉल करता है कि वह लोग कहां पर हैं? क्योंकि वह उन्हें खोज नहीं पा रहा है। सरिता अभि को बताती है कि वह लोग टेबल के पास हैं। प्रज्ञा भी मिस्टर मेहरा (अभि) को तलाशने लगती है। अभि भी सरिता को खोजने लगता है। क्या अभि और प्रज्ञा का होगा आमना-सामना? क्या दोनों के बीच की खत्म हो जाएंगी दूरियां? क्या सरिता मिला पाएगी अभि और प्रज्ञा को? जानने के लिए पढ़ते रहिए जनसत्ता.कॉम।

