Kumkum Bhagya 17 Jan 2020 Preview/upcoming Episode: कुमकुम भाग्य की कहानी में अब अभि और प्रज्ञा के अलावा दर्शकों को रणबीर और प्राची के बीच भी लव एगंल देखने को मिल रहा है। कुमकुम भाग्य की कहानी में रोजाना नए मोड़ आ रहे हैं और ऐसे में लग रहा है कि जल्द ही अभि और प्रज्ञा के बीच नजदीकियां बढ़ेगी।
कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभि, प्रज्ञा के साथ बेडरूम में होता है। प्रज्ञा घायल नजर आती है और अभि उसके पैर की मालिश करके उसकी मदद करता हुआ नजर आता है।
अभि के हाथों का स्पर्श पाकर प्रज्ञा राहत महसूस करती है। प्रज्ञा अभि से पूछती है कि अगर वो उसके लिए इतनी परवाह करता है तो फिर उसके साथ इतनी लड़ाई क्यों करता है। अभि उसे बताता है कि वो नहीं बल्कि प्रज्ञा है जो उससे बहुत लड़ती है। इस दौरान घुटनों पर बैठकर अभि, प्रज्ञा की मालिश करता है और उससे कभी न लड़ने का वादा करता है।
अभि और प्रज्ञा दोनों एक साथ अच्छा समय बिताते हैं और बहस में पड़ने से बचते हैं। बीते एपिसोड की बात करें तो कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अभि और प्रज्ञा एक रोमांटिक डांस करते हैं। लेकिन इस दौरान प्रज्ञा अपना पैर घायल कर लेती है। अभि उसकी मदद करता है और उसे एक कमरे में ले जाता है ताकि वो अच्छे से आराम कर सके।
वहीं रणबीर, विक्रम से उसकी प्रेम कहानी के बारे में बात करने की कोशिश करता है, लेकिन उसका मन बदल जाता है। वो एक बहाना बनाता है और छोड़ देता है। माया लोहड़ी मनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचती हैं। आलिया, माया से रणबीर पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का झूठा आरोप लगाती है। जब माया ऐसा करने का कारण पूछती है, तो रिया उसे अपने निजी मामलों से बाहर रहने के लिए कहती है।
