सोशल मीडिया के जरिए आज हर कोई नए-नए कारनामों से फेमस हो रहा है। इसी में से एक जालंधर का एक कपल था, जो साल 2022 में जालंधर की सड़कों पर खास अंदाज में ठेले पर यूनिक अंदाज में फूड बेचता था। इस कपल को ‘कुल्हड़ पिज्जा’ के नाम से भी जाना जाता है। ये कुल्हड़ में पिज्जा को परोसते थे और वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। यहां से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। लेकिन, उनकी पॉपुलैरिटी तब खराब हो गई जब उनकी एक एमएमएस लीक हुआ। इस वीडियो लीक के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। चारों तरफ लोगों ने उनका बहिष्कार कर दिया और उन्हें खूब आलोचना झेलनी पड़ी। इस कपल का नाम सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर है। ऐसे में अब लंबे समय के बाद गुरप्रीत कौर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, कुल्हड़ पिज्जा वाले कपल ने हाल ही में सुनो इंडिया से बात की। इस दौरान गुरप्रीत कौर ने एमएमएस लीक कांड के बाद के वक्त के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके लिए जिंदगी जीना मुहाल हो गया। काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। कई कोलेबोरेशन थे, जो हाथ से चले गए। इंडिया के बाहर के प्रोजेक्ट्स थे, जिस पर काम करना था। सब कुछ खत्म हो गया।

गुरप्रीत कौर का सुनो इंडिया से बात करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने उन आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी है, MMS लीक के बाद कहा जा रहा था कि उन्होंने फेम के लिए ऐसा किया है। वीडियो में गुरप्रीत को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘अगर लोग कहते हैं कि ये हमने खुद किया है या फिर फेम के लिए किया है तो फेम तो हमारे पहले भी था। जब हम लोग कार्ट पर थे तो उस वक्त भी हमारे पास फेम था। एक कार्ट से रेस्टोरेंट कितनी मेहनत से बनाया। आज वो रेस्टोरेंट पर जो सेल है ना हमारी, जो उस समय थी और जो आज है वो 10 प्रतिशत ही रह गई है। कौन इंसान चाहेगा कि अपना काम अपने हाथ से खराब कर ले।’

इसके साथ ही वीडियो में एंकर द्वारा सवाल किया गया कि उस समय उनके पास इंडिया टूर और बाहर के कई प्लांस भी थे। कई कोलेबोरेशन्स थे। मुझे लगता है कि इस घटना के बाद तो कुछ नहीं हो पाया होगा? इस पर गुरप्रीत ने जवाब दिया, ‘हां सबकुछ खत्म हो गया।’ कुल्हड़ पिज्जा के कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनको बुरा-भला कह रहे हैं।

‘कुल्हड़ पिज्जा’ कपल का प्राइवेट वीडियो हुआ था वायरल

कुल्हड़-पिज्जा कपल को लेकर विवाद प्राइवेट वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ। इस पर जमकर बवाल मचा था। वीडियो को लेकर कुल्हड़-पिज्जा के मालिक सहज अरोड़ा ने एक लड़की पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। उस समय सहज का कहना था कि ये AI की मदद से उनका फर्जी वीडियो बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सहज अरोड़ा ने जिस लड़की पर आरोप लगया था, वो 23 साल की लड़की उनके यहां काम करती थी और इस मामले में उसकी गिरफ्तारी भी गई थी।