कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के 28 सितंबर के एपिसोड में देव और सोनाक्षी दोनों प्यार भरी नोंक झोंक कर रहे हैं। सोनाक्षी उदास देव के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करती है और देव उसकी स्टुपिड सी बात पर हंस पड़ता है। देव, सोनाक्षी को डांस करने के लिए इन्वाइट करता है। इधर देव की दादी ईश्वरी को बताती है कि सोनाक्षी तुम्हारी नहीं देव की पसंद है, वो देव की बातें सुनेगी और देव उसकी सुनेगा। तो इसमें तुम्हें आगे भविष्य में परेशानी होगी। उसे हिदायत देती है कि उसे अपने और अपने बेटे के बीच में चाह कर भी किसी को आने नहीं देना है। सोनाक्षी के घर पर उसके भाई और बहन सोनाक्षी के कमरे और उसके सामान को लेकर लड़ाई करते हैं। कि उसके जाने के बाद सारे सामानों पर कौन कब्जा करेगा। उसकी मां कहती है कि उसे कुछ नहीं चाहिए क्योंकि उसकी सबसे कीमती चीज जा रही है। उसके पापा सोनाक्षी से प्रॉमिस करवाते हैं कि उसे कभी भी कोई दिक्कत होगी तो वो सबसे पहले उन्हें बताएगी। सोनाक्षी पापा से बोलती है कि देव के होने पर उसे कोई दिक्कत नहीं आएगी। वो उनसे ये भी पूछती है कि उन्होंने देव को माफ कर दिया है या नहीं।
इधर देव अपने घर पर सोनाक्षी की रिपोर्ट देखकर काफी परेशान हो रहा है। देव अपने कमरे में बेड पर रिपोर्ट रख कर वॉशरूम चला जाता है कि तभी उसकी मां वहां आकर वो रिपोर्ट देख लेती है। वो उसे खोल कर देखने वाली होती है कि तभी देव वहां आकर उनसे वो ले लेता है। मां उससे रिपोर्ट के बारे में पूछती हैं। देव इस सवाल को यह बोलकर टाल जाता है कि उसेकी स्ट्रेस की वजह से तबीयत खराब थी। यह सुन कर ईश्वरी को तसल्ली मिल जाती है।
देव की मां सोनाक्षी के लिए शादी के जोड़े की तैयारी कर रही है। वो देव की दादी से बोलती हैं कि सोनाक्षी इस जोड़े में कितनी खूबसूरत लगेगी। सोनाक्षी के घर पर भी शादी की रस्म की तैयारियां चल रही है। पंडित जी के ये कहने पर कि अब शादी के दिन तक वो देव से नहीं मिल सकती उसकी बहन उसे छेड़ना शुरू कर देती है। सोनाक्षी के पापा सोनाक्षी की शादी की ड्रेस देख कर इमोश्नल हो जाते हैं।
कल 29 सितंबर के एपिसोड में आप देव और सोनाक्षी के घर पर उनकी हल्दी की रस्म देखेंगे।
Read Also:
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में सोनाक्षी और देव की सगाई में दोनों परिवारों में हुई बहस