कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की वाइफ और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर भयानक हादसे की जानकारी दी है। उनकी पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस चिंता में हो गए और उनकी तबीयत को लेकर सवाल करने लगे। कश्मीरा ने खून से सने कपड़ों की फोटो शेयर की है। तस्वीर साझा करने के साथ ही उन्होंने बताया कि ये एक्सीडेंट काफी भयानक था।
कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर खून से सने कपड़ों की फोटो शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने एक्सीडेंट की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘भगवान का शुक्र है कि मैं बच गई। सच में काफी भयानक एक्सीडेंट था। कुछ बड़ा होने वाला था। छोटे में निकल गया। आशा है कि कुछ भी डरावना नहीं होगा। हर दिन एक-एक पल को जीयो। वापस आने का और इंतजार नहीं कर सकती। सच में आज मैं अपने परिवार को काफी याद कर रही हूं।’ उनकी ये पोस्ट सामने आने के बाद लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
कृष्णा अभिषेक बोले- ‘शुक्र है तुम ठीक हो’
कश्मीरा शाह की पोस्ट पर देवर और एक्टर विनय आनंद ने भी कमेंट किया और पूछा, ‘हे भगवान। शॉकिंग। मैं आशा करता हूं कि आप ठीक होंगी। आपका नंबर स्विच्ड ऑफ है।’ पूजा भट्ट ने लिखा, ‘हे भगवान। धरती पर ये सब क्या हो रहा है। विश्वास करो आपको ध्यान रखने की जरूरत है।’ कृष्णा अभिषेक ने लिखा, ‘भगवान का शुक्र है कि तुम सुरक्षित हो।’ एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने लिखा, ‘क्या हुआ? जल्दी वापस आओ।’ इसी तरह से कई सेलेब्स ने उनकी पोस्ट पर रिएक्शन दिया और चिंता जाहिर की।
कश्मीरा शाह के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो शो लाफ्टर शेफ्स में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ हसबैंड कृष्णा अभिषेक भी थे। इस शो में कश्मीरा और कृष्णा को काफी मजाक मस्ती करते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस का फनी साइड सभी को काफी पसंद आया था। इसमें निया शर्मा, करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी, रीम शेख जैसे स्टार्स थे।