Bigg Boss OTT के दूसरे सीजन के चर्चे जोर शोर से हो रहे हैं। शो के लिए कंटेस्टेट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं। फलक नाज, आवेज दरबार, जिया शंकर, पलक पुरसवानी, अंजलि अरोड़ा के साथ इंडियन मैचमेकर सीमा टपारिया का नाम भी सामने आ रहा है।
वैसे तो बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। शो की जान सलमान खान इसे OTT वर्जन को होस्ट करने वाले हैं। और इस बार उनका साथ देने के लिए कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी आने वाले हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में कृष्णा वीकेंड के फन एपिसोड होस्ट करने वाले हैं। वह वीकेंड के एपिसोड में फन सेगमेंट के लिए आएंगे। बीते सीजन में कृष्णा ने वीकेंड पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। वह वीकेंड का वार के बाद का ‘बिग बज’ होस्ट किया करते थे, जो ओटीटी पर स्ट्रीम होता था। अब एक बार फिर कृष्णा अपने कॉमिक से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं। वह सलमान के साथ शो का मंच भी साझा कर सकते हैं।
फिर कपिल शर्मा शो छोड़ रहे कृष्णा?
कृष्णा अभिषेक ने लंबे समय के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ में लौटे हैं और अब फिर उनके ‘बिग बॉस ओटीटी’ में आने की खबर ने दर्शकों को सोच में डाल दिया है। बता दें कि The Kapil Sharma शो का ये सीजन खत्म हो रहा है। शो की शूटिंग खत्म होने वाली है और कुछ महीनों के ब्रेक के बाद अगला सीजन आएगा। इस बीच कृष्णा ‘बिग बॉस ओटीटी’शूट करेंगे।
इस महीने लौटेगा कपिल का शो
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘द कपिल शर्मा शो’ अगला सीजन अक्टूबर में स्ट्रीम होगा। और इसमें कृष्णा नजर आएंगे। दोनों के शूट का समय अलग होगा, इसलिए कृष्णा को दोनों शो का हिस्सा बनने में कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।