Pushpa 2 Actor Allu Arjun Arrest: सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ अपनी रिलीज से पहले ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। अब इसके लीड एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मूवी की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां पर अभिनेता खुद फिल्म देखने आए थे। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई और इस दौरान एक महिला की मौत हो गई।
ऐसे में मृतक महिला के परिवार वालों की शिकायत पर अल्लू अर्जुन और उनकी सिक्योरिटी टीम के साथ संध्या थियेटर के मैनेजमेंट पर केस दर्ज किया गया था और इसी मामले में आज उनकी गिरफ्तारी हुई। अब अल्लू अर्जुन की इस गिरफ्तारी के बाद सेलेब्स ने भी अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक तरफ केआरके ने जहां इस मुद्दे पर तंज कसा, तो वहीं वरुण धवन ने ‘पुष्पा 2’ स्टार का सपोर्ट किया।
Allu Arjun Jailed: अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल, अदालत से लगा बड़ा झटका
केआरके ने कसा अल्लू की गिरफ्तारी पर तंज
कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि चूंकि आज अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है, इसलिए पुष्पा 2 दूसरे वीकेंड पर भी हाउसफुल रहेगी। पुलिस ने ‘पुष्पा 2: द रूल’ को 100 करोड़ रुपये कमाने में मदद करेगी।
वरुण धवन ने किया एक्टर को सपोर्ट
वहीं, ‘बेबी जॉन’ एक्टर वरुण धवन ने अल्लू अर्जुन को सपोर्ट किया है। एक्टर ने कहा कि जो हादसा हुआ है वो बहुत ही दर्दनाक है। मैं इसके लिए शोक व्यक्त करता हूं, लेकिन इसी के साथ ये भी कहना चाहूंगा कि आप इसके लिए इल्जाम एक ही इंसान पर नहीं डाल सकते।
बीआरएस नेता केटीआर कही ये बात
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बीआरएस नेता केटीआर ने कहा कि पीड़ितों के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है, लेकिन असल में चूक किसकी है। अल्लू अर्जुन के साथ आम अपराधी की तरह व्यवहार करना सही नहीं है, वह सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं है।
बता दें कि अल्लू अर्जुन को अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अल्लू अर्जुन को भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 105,118 (1) के तहत गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एक्टर ने खुद इस मामले में बात करते हुए शोक व्यक्त किया था और महिला के परिवार को 25 लाख देने का वादा भी किया था।