साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को लेकर चर्चा में हैं। इसे जून में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले बीते दिन ही इस मूवी का ट्रेलर वीडियो रिलीज किया गया। इसे कुछ रिस्पांस नहीं मिला। ट्रेलर वीडियो लॉन्च इवेंट में कृति और प्रभास ने भी शिरकत की थी। ऐसे में एक्ट्रेस का सड़ी वाला लुक काफी चर्चा में रहा है। लेकिन, क्या आपको पता है उनकी व्हाइट कलर की साड़ी को 24 कैरेट गोल्ड से तैयार किया गया है? चलिए आपको बताते हैं उनकी इस साड़ी की खासियत…
कृति सेनन ने ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में सफेद कलर की साड़ी पहनी थी। व्हाइट साड़ी पर गोल्डन कलर का बॉर्डर भी देखने के लिए मिल रहा है, जो कि इस साड़ी की खूबसूरती को और भी निखार रहा है। इसे केरल कॉटन फैब्रिक से तैयार किया गया है। इसमें 24 कैरेट सोने की खादी ब्लॉक प्रिंट बने हैं। इवेंट में उनका लुक देखते ही बन रहा है। उनका लुक काफी अट्रैक्टिव दिखा।
कृति ने जीता फैंस का दिल
एक्ट्रेस ने सफेद साड़ी के साथ अपनी सादगी से लुक को कंप्लीट किया है। कृति ने बालों में सफेद फूल भी लगाया है साथ ही ओपन प्लीट्स में ड्रैप किया था। उनके माथे पर बिंदी और ब्राउन शेड की सॉफ्ट स्मोकी आईज उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। उनका ट्रैडिशनल और सादगी भरा लुक फैंस का दिल जीत रहा है। कृति के इस लुक और साड़ी के बारे में डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है।
कृति की खूब हो रही तारीफ
कृति सेनन का इस इवेंट से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस को जब बैठने के लिए सीट नहीं मिलती है तो जमीन बैठ जाती हैं। उनका ये बर्ताव देखकर सभी खड़े हो जाते हैं। ये मामला ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट का है। नेटिजन्स भी उनके इस बर्ताव को काफी पसंद कर रहे हैं।
