बॉलीवुड एक्टर्स की लाइफ भी काफी टफ होती है। उन्हें लोगों के हिसाब से कपड़े पहनने से लेकर लुक पर ध्यान देना पड़ता है। अपने फैशन सेंस और लुक्स पर काफी ध्यान देना पड़ता है। इसके लिए वो काफी जतन करते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन फिर भी कोई ना कोई कमी रह जाती है और वो ट्रोल्स के हाथ चढ़ जाते हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) सोशल मीडिया यूजर्स के हत्थे चढ़ गईं। लोगों ने उन्हें ट्रोल करने और खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसकी वजह उनके चेहरे पर सूजन है। चलिए बताते हैं मामला…

दरअसल, कृति सेनन हाल ही में सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं और उन्होंने फैंस के साथ टॉकिंग सेशन रखा था। इसी दौरान यूजर्स द्वारा उनका स्क्रीनशॉट ले लिया गया, जो कि सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर आंखों के नीचे सूजन है। इस लेकर लोगों ने गुस्सा निकाला है और एक्ट्रेस पर फेस फिलर का आरोप लगाते हुए इसकी आलोचना की है। साथ ही एक्ट्रेस के फैंस ने इस पर सफाई भी दी कि कैमरा एंगल की वजह से भी ऐसा हो दिखाई दे सकता है। उनकी मोटी आइब्रो तक को देख लोगों ने गुस्सा निकाला है।

अगर कृति के लुक पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘ये सब फिलर है क्यों कृति क्यों?’ दूसरे ने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि चेहरा सूज गया है- ऐसा बहुत अधिक नमक या दांत के इलाज या फिर दवा के अफेक्ट की वजह से भी होता है और उनकी आइब्रो रंगी हुई लगती हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘निश्चित रूप से, उनका हाल ही की कुछ पोस्टों में चेहरा काफी बनावटी लग रहा है।’ इसी तरह से लोग उनके लुक्स पर कमेंट्स कर रहे हैं।

दो दिन पहले सेलिब्रेट किया बर्थडे, इसलिए आई थीं लाइव

आपको बता दें कि कृति सेनन ने दो दिन पहले ही अपना 33वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 27 जुलाई, 1990 हुआ था। वहीं, अगर उनके लाइव आने की वजह के बारे में बात की जाए तो हाल ही में उन्होंने अपना एक ब्यूटी प्रोडक्ट लॉन्च किया था। इसलिए वो फैंस के साथ बात करने के लिए लाइव आई थीं। लेकिन इस दौरान उनका सूजा हुआ चेहरा देखकर लोग हैरान रह गए। उनके सूजे हुए चेहरे और बड़ी-बड़ी आइब्रो ने सभी का ध्यान खींचा।

बहरहाल, इसके अलावा अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘आदिपुरुष’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने प्रभास के अपोजिट सीता का रोल प्ले किया था। वहीं, आने वाली फिल्मों में उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें वो नजर आने वाली हैं। शाहिद कपूर के साथ अनटाइटल्ड फिल्म में काम कर रही हैं, जिसका पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसे अक्टूबर 2023 में रिलीज किया जाएगा।