बीटाउन में दो अभिनेत्रियों के बीच कैट-फाइट होना आम-बात है। अब बॉलीवुड की दो स्टार अभिनेत्रियों श्रद्धा कपूर और कृति सेनन के बीच अनबन की बात कही जा रही है। दोनों अभिनेत्रियों के बीच की कैटफाइट की वजह एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को माना जा रहा है। बॉलीवुड गलियारे में अफवाह है कि सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों अपने को बस अच्छे दोस्त ही बताते हैं।
लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कृति और श्रद्धा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच बात तब बिगड़ी जब नितिश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में कृति सेनन को श्रद्धा कपूर से रिप्लेस कर दिया गया। खबरों की मानें तो कृति इस बात से इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने अपना गुस्सा सुशांत और अन्य लोगों के सामने निकाला। हालांकि फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक श्रद्धा कपूर के नाम का ऐलान नहीं किया है।

पिछले साल रिलीज हुईं फिल्म ‘राब्ता’ में सुशांत और कृति ने एकसाथ काम किया था। दर्शकों ने दोनों के बीच की केमेस्ट्री की जमकर तारीफ की थी। इसके बाद सुशांत और कृति के बीच रोमांस की खबरें सामने आने लगी थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुशांत डायरेक्टर संजय पूरन सिंह की फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में सुशांत और माधवन पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। श्रद्धा कपूर अपकमिंग फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ है, फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर हैं। फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह कर रहे हैं। वहीं कृति सेनन अपकमिंग फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अपोजिट संजय दत्त और अर्जुन कपूर हैं।


