साउथ कोरियन एक्टर सोंग जे रिम (Song Jae Rim) का मंगलवार, 12 नवंबर को निधन हो गया। सोंग 39 साल थे, उनका शव अपने घर के कमरे में पड़ा मिला है और मौत का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार घटनास्थल पर दो पत्नों की चिट्ठी मिली है, जिसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

सोंग जे रिम सियोल के सेओंगडोंग जिले के एक अपार्टमेंट में रहते थे, जहां वो मृत पाए गए हैं। पुलिस जांच चल रही है और घटनास्थल पर कथित तौर पर एक ‘दो पन्नों का पत्र’ मिला है। पुलिस ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की और बताया कि सॉन्ग जे रिम के आवास में दो पन्नों का एक पत्र मिला था। हालांकि अधिकारियों ने उनके निधन से संबंधित कोई और जानकारी देने से मना कर दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले 20 अप्रैल 2023 में के-पॉप बॉय बैंड एस्ट्रो के मेंबर मूनबिन भी अपने घर में मृत पाए गए थे। उनका शव भी संदिग्ध हालत में उनके घर में पड़ा मिला था। इसके बाद जून में मशहूर कोरियन एक्ट्रेस पार्क सू रयून का निधन हो गया था।

उनका निधन सीढ़ियों से गिरने से हुआ था। जिसके बाद उनकी उम्र महज 29 साल थी और उनके परिवार ने अपनी बेटी के अंगों को दान किया था।

पार्क की मां ने कहा था, “केवल उसका दिमाग काम करना बंद हो गया और उसका दिल काम कर रहा था। कोई तो होगा जिसे अंगों की सख्त जरूरत हो। उसके माता और पिता के रूप में, हम ये सोचकर आराम से रह सकेंगे उसका दिल किसी के पास गया है और धड़क रहा है।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…