Kolkata Rape Murder Case: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वो किसी ना किसी मुद्दे पर अपने विचार रखते रहते हैं। कई बार इसकी वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है। इन दिनों कोलकाता मर्डर केस तूल पकड़े हुए है। पीड़िता के लिए लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं और उनके समर्थन में सड़कों पर रैली कर रहे हैं। डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं और अपराधियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब विवेक अग्निहोत्री ने इस पर गुस्सा निकाला है। वो कोलकाता प्रोटेस्ट रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे।

विवेक अग्निहोत्री ने अपना एक वीडियो एक्स यानी कि ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘हैलो कोलकाता। कोलकाता में डॉक्टर के साथ क्रूर रेप और हत्या के खिलाफ मैं कल विरोध रैली में शामिल होऊंगा। मैं सभी नागरिकों से महिलाओं की सुरक्षा और जीवन के अधिकार की मांग में मेरे साथ खड़े होने का अनुरोध करता हूं।’ विवेक ने इस पोस्ट के साथ ही अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वो प्रोटेस्ट रैली में शामिल होने के लिए लोगों के अनुरोध कर रहे हैं। डायरेक्टर आज इस प्रोटेस्ट रैली का हिस्सा बनेंगे। डाययरेक्टर ने बताया है कि 21 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे से कोलकाता में मौला अली से डोरिना क्रॉसिंग प्रोटेस्ट रैली निकाली जाएगी।

शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता- विवेक अग्निहोत्री

इसके साथ ही विवेक अग्निहोत्री ने कोलकाता रेप केस पर अपना रिएक्शन भी दिया है। वो प्रोटेस्ट रैला में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं। वहां पहुंचकर डायरेक्टर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कहते दिख रहे हैं, ‘कोलकाता में यंग लेडी डॉक्टर के साथ जो कुछ भी हुआ है वो शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता है। देश के नागरिक होने के नाते हम सब इसका विरोध कर सकते हैं और इसके खिलाफ आवाज उठा सकते हैं।’

इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री ने देश के लोगों से भी इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए अनुरोध किया है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस रैली का हिस्सा बनने के लिए अपील की है। आपको बता दें कि इसके पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोलकाता रेप केस पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवा चुके हैं। इसमें आलिया भट्ट, ऋचा चड्ढा, जॉन अब्राहम, शत्रुघन सिन्हा और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।