पांच सालों से कॉफी विद करण हमें ढेर सारी यादें देता आ रहा है। वहीं इसका वर्तमान सीजन भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसपर विश्वास करना मुश्किल है लेकिन प्रतिष्ठित निर्देशक करण जौहर का टॉक शो अपने 100 एपिसोड पूरे कर चुका है। 100वें एपिसोड को खास बनाने के लिए इसमें डायरेक्टर ने सलमान खान और उनके भाईयों अरबाज और सोहेल खान को काउच पर बुलाया। लेकिन इससे पहले की हम आपको एपिसोड की खासियत बताएं उससे पहले ग्लैमर, ड्रामा और मस्ती के् उन पलों को याद कर लेते हैं जो शो पर हो चुके हैं। जिसे कोई भी अपनी जिंदगी में मिस करना नहीं चाहेगा। ड्रामे की बात आए तो ऐसे में बॉलीवुड ड्रामा क्वीन की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है भला। जी हां जिस शो में हमेशा ए-लिस्ट के स्टार नजर आते हैं। लेकिन एक बार राखी सावंत को भी आमंत्रित किया गया था। स्टार वर्ल्ड ने राखी के एपिसोड से एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें लिखा है- एक कसीदा जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राखी का कबूलनामा।
इसके बाद रणबीर कपूर के बारे में बताते हैं। बेशक इस सीजन में वो रणवीर सिंह के साथ आए थे। लेकिन कुछ सालों पहले वो करण के काउच पर इमरान खान के साथ शो पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने खान को किस किया था। करण के शो को खुलासों और विवादों के लिए जाना जाता है। जब भी बॉलीवुड में गॉसिप की बात होती है वो करीना कपूर के बिना अधूरी रहती है। उन्होंने शो पर निजी सवालों के जवाब नहीं दिए थे। जिस एक्टर को इंडस्ट्री में अपने राज बताने के लिए जाना जाता है वो शो में चुप हो गई थीं। ऐसी खबर हैं कि वो अपनी वीरे दी वेडिंग की को-स्टार के साथ इस बार करण के काउच पर आएंगी। फिल्हाल एक्ट्रेस अपने आखिरी ट्रीमेस्टर में हैं। ऐसे में शो पर उनके आने की उम्मीद कम ही है।
An ode to the #Unforgettable #KoffeeConfessions by Rakhi Sawant! Celebrating the #KoffeeCentury. pic.twitter.com/RoiW1t4xsR
— Star World (@StarWorldIndia) December 10, 2016
https://twitter.com/StarWorldIndia/status/807593222419582976?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/StarWorldIndia/status/807586885224697856?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/StarWorldIndia/status/807569375146323968?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/StarWorldIndia/status/807516051739004928?ref_src=twsrc%5Etfw
करण सेलिब्रिटिज से हमेशा उनके कथित रिलेशनशिप, ब्रेकअप के बारे में ज्यादातर बातें करते हैं। शो पर एक्स लवर्स जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु भी आए थे। अब एक्ट्रेस बिपाशा बसु ग्रोवर सिंह बन गई हैं। वहीं जॉन ने प्रिया रुंचाल से शादी कर ली है। अब कथित दुश्मन बन चुकी दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर एक जमाने में दोस्त हुआ करती थीं। तब दोनों साथ में शो पर आई थीं। वहीं पिता और बेटे के रिश्ते को अगले चरण पर ले जाने का काम अमिताभ बचच्न और अभिषेक बच्चन ने किया था।
