करण जौहर का चर्चित टॉक शो Koffee with Karan का आठवां सीजन आने वाला है। ये शो साल 2004 में शुरू हुआ था और तब से इसके सात सीजन आ चुके हैं। बॉलीवुड एक्टर्स से लेकर सिंगर्स और क्रिकेटर्स तक ‘कॉफी विद करण’ में शिरकत कर चुके हैं। ये शो जितना अपने कॉन्सेप्ट को लेकर चर्चा में रहता है उससे कई ज्यादा इससे जुड़े विवादों को लेकर रहता है। करण के शो में तमाम एक्टर्स कॉन्ट्रोवर्शियल बयान दे चुके हैं, जिनमें कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण शामिल हैं।
कंगना ने करण जौहर पर किया था कमेंट
‘कॉफी विद करण’ के पांचवे सीजन में कंगना ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद से उनके और करण के बीच मतभेद हो गए। करण जौहर ने बॉलीवुड में कई स्टार किड्स को लॉन्च किया है, जिनमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनन्या पांडे शामिल हैं। कंगना ने करण को कहा था कि वह इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं। आज भी दोनों के बीच बातचीत नहीं होती है।
रणवीर सिंह की बात से भड़की थीं अनुष्का
शो के तीसरे सीजन में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने साथ में शिरकत की थी। दोनों काउच पर साथ में बैठे थे। रणवीर ने अनुष्का से कहा था कि क्या वह अपने बम पर पिंच करवाना चाहती हैं। इसपर अनुष्का हैरान रह गई थीं और उन्होंने कहा था,”मुझसे इस तरह बात मत करो।” बाद में नेटिज़न्स ने एक्टर की आलोचना की थी।
करीना कपूर ने उड़ाया था प्रियंका चोपड़ा का मजाक
‘कॉफी विद करण’ के तीसरे सीजन में करीना कपूर उस वक्त में बॉयफ्रेंड रहे सैफ अली खान के साथ शो में पहुंची थीं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के बोलने के तरीके का मजाक उड़ाया था। करीना ने कहा था कि पीसी ने ये एक्सेंट कहां से सीखा? इसी सीजन में करीना भी शो का हिस्सा बनी थीं और उन्होंने करीना के इस मजाक का जवाब दिया था। करीना ने कहा था जहां से सैफ अली ने एक्सेंट सीखा उन्होंने भी वहां से ही सीखा।
अनिल कपूर ने अभय देओल पर जताई थी नाराजगी
अभय देओल और कपूर परिवार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। अभय ने खुलकर इस बात के बारे में कह दिया था। उनका कहना था कि सोनम कपूर संग उनकी फिल्म ‘आयशा’ में उनके साथ सही नहीं हुआ। अनिल कपूर ने ‘कॉफी विद करण 4’ में अपनी नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि उन्होंने शो में अभय से माफी मांगते हुए कहा था अभय देओल को मदद की जरूरत है।”
एक्स बॉयफ्रेंड पर किया था कटाक्ष
दीपिका पादुकोण ने ‘कॉफी विद करण’ के तीसरे सीजन में रणबीर कपूर पर ऐसा बयान दिया था, जो काफी विवादित था। दीपिका, सोनम कपूर के साथ शो में पहुंची थीं। करण ने उनसे सवाल किया था कि उनके मुताबिक रणबीर को किस चीज का विज्ञापन करना चाहिए, इसपर दीपिका ने कहा था कि रणबीर को कंडोम का विज्ञापन करना चाहिए। एक्ट्रेस के इस बयान से ऋषि कपूर और नीतू कपूर खासा नाराज हो गए थे।
इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या को बताया था प्लास्टिक
शो के चौथे सीजन में करण ने इमरान हाश्मी से पूछा था कि ऐश्वर्या राय को देखने के बाद उनके मन में पहली चीज क्या आती है। इसपर इमरान ने जो जवाब दिया था उससे ऐश्वर्या काफी आहत हुई थीं। दरअसल इमरान ने एक्ट्रेस को प्लास्टिक बता दिया था। एक्ट्रेस के अलावा दर्शकों को भी उनका जवाब पसंद नहीं आया था।