फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) एक बार फिर से अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर चर्चा में हैं। शो का 8वां सीजन शुरू हो गया है। इसमें बतौर पहले गेस्ट के रूप में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने शिरकत की। शो के प्रोमो पहले ही सोशल मीडिया पर जारी कर दिए गए थे, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी थी। शो में ही दीपवीर की शादी का वीडियो प्ले किया गया। इसके अलावा कपल ने खुद से जुड़ी मजेदार बातें भी की और इस दौरान रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस वाइफ और रणबीर कपूर को लेकर एक ऐसी बात कह दी, जिसके बाद इसकी चर्चा जोरों पर होने लगी।

दरअसल, करण जौहर ने शो में खुलासा किया और बताया कि वो रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ एक लव ट्रायंगल बनाना चाहते हैं। वहीं, इस पर रणवीर सिंह का जो रिएक्शन था वो देखने वाला और काफी हैरान कर देने वाला था। एक्टर ने इस पर रिएक्शन देते हुए बताया कि उन्हें अपनी पत्नी दीपिका के एक्स के साथ लव ट्रायंगल में काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। ‘डॉन-3’ फेम एक्टर ने बताया कि करण ने एक बार तीनों के साथ ‘संगम’ का रीमेक बनाने की सलाह दी थी। ‘संगम’ की कहानी की बात की जाए तो इसकी स्टोरी दो अच्छे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ही लड़की से प्यार होता है। ये 1964 में आई थी और इसमें राज कपूर, वैजयंती माला और राजेंद्र कुमार लीड रोल में थे और निर्देशन राज कपूर ने ही किया था।

वहीं, रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने रणवीर सिंह से सवाल किया, ‘आपके और दीपिका के लव ट्रायएंगल लव स्टोरी में तीसरे किरदार में आप किस एक्टर को देखना चाहेंगे?’ इस पर रणवीर ने रणबीर कपूर का नाम लिया। साथ ही रणवीर सिंह ने करण से कहा कि वो तीनों के साथ ‘संगम’ में काम करना चाहते हैं? तो फिल्ममेकर ‘हां’ में जवाब देते हैं। फिल्म को लेकर जहां रणवीर को कई दिक्कत नहीं है वहीं, दीपिका पादुकोण भी कहती हैं कि उन्हें भी कोई ऐतराज नहीं है।

7 साल पहले साथ दिखे थे रणवीर-रणबीर

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को पहली बार साथ में साल 2016 में देखा गया था, जब उन्होंने साथ में कैमरा फेस किया था। दोनों की जोड़ी ‘कॉफी विद करण’ में ही नजर आई थी। इसमें उनकी बॉन्डिंग सभी को काफी पसंद आई थी और तभी से लोग उन्हें स्क्रीन पर साथ देखने की इच्छा जाहिर की थी।