दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बीते दिन ही करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में शिरकत की थी। इसके 8वें सीजन का आगाज हो गया है। इसकी शुरुआत बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपवीर से ही हुई। शो में दोनों ने खुद से जुड़ी मजेदार बातें की। एक्ट्रेस ने अपने डिप्रेशन से लेकर रणवीर सिंह के साथ लव लाइफ समेत अपने एक्स रिलेशनशिप्स तक पर बात की। इस दौरान जब एक्ट्रेस अपनी एक्स रिलेशनशिप्स का जिक्र करती हैं तो इस दौरान रणवीर को उन पर गुस्सा आ जाता है।
दरअसल, करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 8’ से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को अपनी पुरानी रिलेशनशिप्स और ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है। इसमें वो बताते हुए नजर आ रही हैं कि उनका ब्रेकअप के बाद बुरा हाल हो गया था। उन्होंने अपनी लाइफ में बुरे फेस भी देखे हैं फिर कैसे रणवीर सिंह की एंट्री हुई और उन्होंने उनकी डिप्रेशन से बाहर आने में मदद की।
दीपिका बताती हैं कि वो कुछ वक्त के लिए सिंगल रहना चाहती थीं और बड़ी मुश्किल से रिलेशनशिप्स से बाहर निकली थीं। उनकी लाइफ में एक दौर था, जब वो कोई कमिटमेंट नहीं चाहती थीं। बस उनका मन फन करने का था। उसी समय उनकी जिंदगी में रणवीर सिंह की एंट्री हुई। उन्होंने तब तक कमिट नहीं किया था, जब तक एक्टर ने उन्हें प्रपोज नहीं किया। इस दौरान वो दूसरों से मिलती थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस दौरान जितने लोगों से मिलती थीं तो वो सब उन्हें मजेदार नहीं लगते थे। वो भले ही दूसरे लोगों से मिलती थीं लेकिन, उनके दिमाग में था कि वो रणवीर सिंह के साथ हैं और उनके पास वापस जाने वाली हैं।
रणवीर सिंह को आया गुस्सा
इस दौरान करण जौहर, दीपिका से उन दूसरे लोगों के बारे में पूछते हैं तो एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अब उन लोगों के बारे में याद नहीं है। इस पर एक्टर का गुस्से वाला रिएक्शन देखने के लिए मिलता है। वो कहते हैं, ‘अभी तो तुमने बोला कि तुमने दूसरे लोगों को भी देखा। अब तुमको याद नहीं है।’ इसके बाद रणवीर गुस्से में कहते हैं, ‘लेकिन मुझे बहुत अच्छे से याद है।’ अब ऐसे में एक्टर का गुस्से वाला अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका वीडियो फैंस एक्स यानी कि ट्विटर पर खूब शेयर कर रहे हैं। इसमें उनका गुस्से वाला एक्सप्रेशन देखते ही बन रहा है।