Neetu Kapoor-Alia Bhatt Cute Fight: फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ इन दिनों काफी चर्चा में है। शो में जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के बाद नीतू कपूर और जीनत अमान ने शिरकत की। इस दौरान 70-80 के दशक की बेहतरीन अदाकारा ने दिलचस्प खुलासे किए। इसी बीच एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने और बहू आलिया भट्ट के रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने पोती राहा के बारे में भी बात की। चलिए बताते हैं आखिर नीतू, आलिया और सोनी राजदान के बीच झगड़ा क्यों हो जाता है।

करण जौहर ने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में नीतू कपूर को पोती राहा कपूर के एक साल होने पर बधाई दी। इस दौरान रणबीर कपूर की मम्मी ने राहा को लेकर दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने बताया कि पोती की वजह से उनका बहू आलिया भट्ट और समधन सोनी राजदान के बीच झगड़ा हो जाता है। वो बताती हैं कि घर पर बच्ची बड़ी हो रही है तो वो हाउस हेल्प से कहती रहती हैं कि वो राहा को पापा बोलना सिखाए।

इस पर नीतू कपूर, समधन सोनी राजदान को लेकर बताती हैं कि वो चाहती हैं कि राहा मम्मा बोलें। इस पर करण खूब हंसते हैं और शॉकिंग रिएक्शन देते हुए कहते हैं कि इस चीज को लेकर घर पर लड़ाई होती है। नीतू आगे आलिया की स्टोरी सुनाती हैं कि एक दिन जब वो घर आईं तो आलिया ने बताया कि बाय द वे राहा ने मम्मा बोला। इस पर सास ने उन्हें जवाब दिया कि राहा ने मम्मा नहीं मम-मम बोला है तो वो ज्यादा खुश ना हों। इसके बाद नीतू ने ये भी बताया कि राहा दा-दा बोलती है, ना-ना नहीं। अब इनकी नोकझोक सभी को काफी पसंद आती है। ये शो का काफी इंटरेस्टिंग किस्सा रहा है।

क्यों रखा पोती का नाम ‘राहा’?

करण जौहर के चैट शो में नीतू कपूर राहा कपूर के नाम को लेकर बताती हैं कि ये उनके लिए सही है क्योंकि जब भी वो पोती को देखती हैं तो उन्हें शांति महसूस होती है। उनका मानना है कि ये नाम राहा पर बिल्कुल फिट बैठता है और वो जब भी राहा को देखती हैं तो उन्हें राहत महसूस होती है। एक्ट्रेस का मानना है कि उनकी पोती को इतना सुंदर प्यारा और प्रसन्न चेहरा मिला है।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी नवंबर, 2023 में एक साल की हो गईं। राहा के एक साल होने पर फैमिली ने साथ में बर्थडे केक काटा था। नीतू कपूर ने धूमधाम से पोती का पहला जन्मदिन मनाया था। गौरतलब है कि रणबीर-आलिया ने शादी के कुछ महीने के बाद ही प्रेग्नेंसी की खबर से फैंस को हैरान कर दिया था। तब कयास लगाए गए थे कि एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। हालांकि, इस मामले को लेकर दोनों में से किसी ने भी कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया था।