बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ (Koffee With Karan 8) में शिरकत की थी। शो में वो अपनी बहन खुशी कपूर के साथ पहुंचीं। यहां एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और कार्तिक आर्यन संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। जान्हवी कपूर ने करण जौहर से बात करते हुए कहा कि वो किसी एक्टर को डेट नहीं करना चाहेंगी। चलिए बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा।

दरअसल, करण जौहर ने चैट शो में जान्हवी कपूर से पूछा, ‘आपने सबसे पहले शिखर पहाड़िया को डेट किया, इसके बाद आपने किसी और को डेट किया। लेकिन, अब आप फिर से शिखर को डेट कर रही हैं। ये सच है या झूठ? इस पर ‘धड़क’ एक्ट्रेस ने इस बात को कबूलते हुए कहा कि वो किसी को डेट करने लगी थीं। लेकिन, वो अब फिर से शिखर को डेट कर रही हैं। जान्हवी ने आगे कहा कि जब वो किसी और को डेट कर रही थीं तो शिखर उनके लिए ‘नादान परिंदे घर आजा’ गाया करते थे।

जान्हवी ने इस दौरान शिखर की तारीफ की और आगे कहा कि शिखर उनकी फैमिली के साथ एक दोस्त की तरह शुरू से ही रहे। उन्हें एक्ट्रेस अपने लिए एक मजबूत पिलर मानती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि शिखर को उनसे कभी कुछ नहीं चाहिए था। बस वो निस्वार्थ उनके साथ रहे। उन्होंने एक्ट्रेस के ऊपर किसी भी चीज के लिए कोई दबाव नहीं बनाया। इस दौरान करण जब उनकी टांग खींचते हैं तो जान्हवी मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि ‘शिखर और मैं सिर्फ गुड फ्रैंड्स हैं।’

एक्टर को डेट नहीं करना चाहतीं जान्हवी कपूर

इसके साथ ही जान्हवी और कार्तिक आर्यन की डेटिंग की खबरें मीडिया में खूब रही हैं। दोनों ‘दोस्ताना 2’ में साथ काम किया है और कहा जाता है कि इस दौरान दोनों के नजदीकियों की खबरें रही थीं। कथित एक्स कपल को गोवा में साथ में छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था। इसके बाद इनका ब्रेकअप भी हो गया था। लेकिन, इनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा रहा, जब इनके रोमांस के चर्चे खूब रहे। इस पर उन्होंने कहा कि वो एक्टिंग प्रोफेशन से किसी को भी डेट नहीं करना चाहती हैं। जान्हवी चाहती हैं कि वो जिसे डेट करें वो उनके प्रति ऑबसेस्ड हो और उनके साथ कुछ पल बिता सके।

जान्हवी ने कहा कि उनका मानना है कि एक्टर्स थोड़े अजीब हो जाते हैं। वो प्रतिस्पर्धी होते हैं। एक्टर हमेशा तनाव में रहता है और वो इस तनाव को नहीं झेल सकती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि अगर कोई एक ही प्रोफेशन से होता है वो भी खासकर एक्टिंग से तो ये काफी मुश्किल होता है।

बहरहाल, अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा’ में दिखाई देने वाली हैं। इससे उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें सैफ अली खान भी विलेन की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। ये जान्हवी की पहली साउथ फिल्म है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है।