Alia Bhatt On Daughter Raha Viral Photo: करण जौहर (Karan Johar) के शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan 8) का सीजन 8 काफी चर्चा में है। शो की शुरुआत दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ की गई। दोनों ने चैट शो में काफी कुछ खुलासे किए और इसी बीच अब इसके चौथे एपिसोड में करीना कपूर (Kareena Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शिरकत करने वाले हैं। इसका एक प्रोमो भी शेयर किया गया है। इसमें आलिया खुलासा करते हुए नजर आ रही हैं कि जब उनकी बेटी राहा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तो वो बुरी तरह से टूट गई थीं।

दरअसल, कुछ समय पहले ही आलिया और रणबीर कपूर की बेटी राहा की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें राहा की झलक देखने के लिए मिली थी। अब चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में आलिया ने कहा कि जब उन्होंने बेटी का साइड से चेहरा देखा तो वो रो पड़ी थीं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि अपकमिंग एपिसोड में आलिया ने बताया कि कैसे राहा की तस्वीर वायरल हुई थी और वो क्यों रो पड़ी थीं।

सो नहीं पाती थीं आलिया भट्ट

चैट शो में करण जौहर ने आलिया भट्ट से सवाल किया था, ‘राहा की फोटो पब्लिक में वायरल हुई, तो वो क्यों रो पड़ीं?’ इसके जवाब में एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय वो कश्मीर में थीं और डिलीवरी के बाद पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर निकली थीं। ऐसे में वो मानती हैं कि उनके लिए ये शेड्यूल काफी मुश्किलों से भरा रहा था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि बच्चे के जन्म के बाद एक महिला के शरीर को वापसी करने में काफी वक्त लगता है। वो रात में सो नहीं पाती थीं। राहा को फीड करवा रही थीं और उन्हें शूट्स के बीच बार-बार जाना पड़ रहा था। इसके बाद आलिया ने परेशान होकर रणबीर को फोन किया और सारी परेशानी बताई तो एक्टर ने अपने काम को थोड़ा आगे पुश कर दिया और भरोसा दिया कि वो परेशान ना हों। राहा को लेने जा रहे हैं।

बेटी को लेकर रो पड़ी थीं राहा

आलिया भट्ट ने आगे बताया कि रणबीर ने जब राहा का ध्यान रखना शुरू किया तो वो काफी रिलैक्स महसूस करने लगी थीं। उनके साथ ऐसा पहली बार हो रहा था जब वो बेटी से उसके जन्म के बाद दूर हो रही थीं। उस समय उन्हें थोड़ी गिल्ट और एंग्जाइटी होने लगा थी।

एक्ट्रेस ने बताया कि जब डेढ़ दिन बाद वो वापसी कर रही थीं तो उन्होंने ट्रैवल के दौरान एक फोटो देखी, जिसमें राहा का साइड फेस दिख रहा था और वो रो पड़ी थीं। आलिया इसलिए नहीं रोईं कि अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाना चाहती थीं बल्कि उस समय उनके सारे इमोशन्स एक साथ आ गए थे। उनका मानना है कि वो जिनसे प्यार करती हैं, उनके लिए काफी प्रोटैक्टिव हैं।

बहरहाल, अगर इसके अलावा आलिया भट्ट की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो एक्ट्रेस को हाल फिलहाल में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। बेटी राहा के जन्म के बाद ये आलिया की पहली फिल्म थी। इसमें उन्होंने रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर किया था, जिसमें दोनों की ना केवल केमिस्ट्री बल्कि एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया था। वहीं, उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो उनकी पाइपलाइन में ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल हैं।