Koena Mitra: एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दो महिलाएं पर्दानशीं होकर एक ज्वैलरी की दुकान पर आती हैं। बुर्का पहने दोनों महिलाएं शातिराना अंदाज में चोरी करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैन्स के साथ सांझा करते हुए कोएना मित्रा लिखती हैं कि- ‘बुर्के को बैन कर देना चाहिए। सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिहाज से।’ वीडियो में दो महिलाएं एक ज्वैलर की दुकान पर पहुंच पहले इत्मिनान से बैठती हैं।

इसके बाद मौका मिलते ही वह जूलर को बेहोश कर के उसकी तिजोरी से सारा कीमती सामान निकाल अपने बैग में भर लेती हैं, तो वहीं दूसरी महिला गेट के पास जाकर खड़ी हो जाती है जो नजर रखती है कि कोई उन्हें देख न ले। इसके बाद वहां से दोनों महिलाएं फरार हो जाती हैं। ये सारा वाकया सीसीटीवी कैमरा में कैद हो जाता है। कोएना ने सेफ्टी के लिहाज से बुर्के को बैन करने को लेकर ये ट्वीट किया। मित्रा के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर काफी सारे रिएक्शन्स मिल रहे हैं।

https://twitter.com/koenamitra/status/1135865634724753408

कोएना की बात पर सहमती जताते हुए कुछ लोग कहते नजर आए कि वाकयी बुर्के को बैन कर देना चाहिए। इस बीच कुछ लोग कमेंट में अमित शाह और पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखते नजर आए- ‘हम आपसे दरख्वास्त करते हैं कि कृप्या इंडिया में बुर्के को बैन कर दिया जाए। बुर्का वैसे भी कई सारे देशों में बैन है। सिर्फ सिक्योरिटी रीजन की वजह से। श्रीलंका में भी बुर्का बैन है। यह सेफ नहीं है। कुछ फैसला लीजिए।’

तो कुछ लोग बुर्के को सिर्फ मास्क कहे जाने को लेकर इसपर कड़ी आपत्ति जताते नजर आए। वहीं कुछ लोग इसका मजाक बनाते दिखे। कई यूजर्स इस बात से खफा दिखे कि बुर्के को मास्क कहा जा रहा है। हालांकि ये बात कोएना ने अपने ट्वीट में नहीं कही। कोएना ने जो ट्वीट शेयर किया है उसमें बुर्के को ‘मास्क’ कहा गया है।

ज्यादातर लोग बुर्के को मास्क न कहने की अपील करते नजर आए।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)